तिरंगा यात्रा के लिए मोर्चों की संयुक्त बैठक सम्पन्न

तिरंगा यात्रा के लिए मोर्चों की संयुक्त बैठक सम्पन्न

निष्पक्ष जान अवलोकन! सोनू वर्मा सिंगरौली/भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सिंगरौली में आगामी तिरंगा यात्रा की तैयारी हेतु युवा एवं महिला मोर्चा की संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई। बैठक भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह के नेतृत्व में सम्पन्न हुई तथा इस बैठक में इस तिरंगा यात्रा अभियान के प्रभारी एवं निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय, सीडा अध्यक्ष दिलीप शाह विशिष्ट, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा जायसवाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह मंचासीन रहे। जिलाध्यक्ष ने तिरंगा यात्रा के निमित्त अपने दिशानिर्देश दिए तथा उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा प्रत्येक मंडल पर आयोजित होनी है और प्रदेश नेतृत्व का ये आह्वान है कि इस बार के तिरंगा यात्रा मे युवा मोर्चा तथा महिला मोर्चा की भागीदारी विशेष होगी। हमारे युवा उर्जा से भरे हुए है तथा उनकी देश भक्ति भी अतुलनीय है हम तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्र के प्रति अपने प्रेम को प्रकट करने जा रहे हैं तथा सदियों के संघर्ष के बाद जो ये स्वतंत्रता हमें प्राप्त हुई है उसके उत्सव को हम ऐतिहासिक बनाने का काम करना चाहते हैं। इसी प्रकार हमारी बहनें और मातृ शक्तियां जो कि लोकतंत्र और देश के निर्माण में आधी भूमिका निभा रही हैं वो भी इस तिरंगा यात्रा का प्रतिनिधित्व कर बदलते भारत की तस्वीर को समाज के सामने प्रस्तुत करें ऐसा हमारे संगठन की आकांक्षा है। आज चाहे समाज का कोई भी क्षेत्र हो उसमें महिलाओं की भूमिका कहीं भी कमतर नहीं है। देश की सीमाओं की सुरक्षा से लेकर समाज और घर की सुरक्षा तक में हमारी मातृ शक्तियों ने अपना लोहा मनवाया है इसलिए सम्पूर्ण जिले मे आयोजित होने वाली इस तिरंगा यात्रा को हमारी बहने ऐतिहासिक बनायें इस हेतु महिला मोर्चा अपनी भूमिका सुनिश्चित करे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूरी भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के साथ मिलकर तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा अभियान को इस प्रकार मनायेगी कि कोई भी घर ऐसा नही होगा जहां स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा न लहराता मिले। बैठक को समस्त मंचासीन अतिथियों ने भी संबोधित किया। बैठक का मंचीय संचालन युवा मोर्चा महामंत्री शिवेश द्विवेदी ने तथा आभार प्रकटन महिला मोर्चा महामंत्री ऋचा सिंह ने किया। बैठक में मुख्य रूप से जिलामंत्री विनोद चौबे, वरिष्ठ नेत्री मीना चौबे, महिला मोर्चा की नीलम तिवारी , वर्षों दुबे, रीना शर्मा, इतवारी देवी, नम्रता सिंह, श्यामकली गुप्ता, फूल कुमारी, अर्चना तिवारी, युवामोर्चा के धरम कुमार वर्मा, अशोक पाठक, शुभेंद्र सिंह, विकास सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।