तिरंगे के रंग में रुद्रपुर, देशभक्ति के नारों से गूंजा द्वाबा क्षेत्र

तिरंगे के रंग में रुद्रपुर, देशभक्ति के नारों से गूंजा द्वाबा क्षेत्र

निष्पक्ष जन अवलोकन। रामेश्वर विश्वकर्मा रुद्रपुरी।

 रुद्रपुर (देवरिया)। भारतीय जनता पार्टी के श्रेष्ठ नेतृत्व द्वारा घोषित तिरंगा यात्रा के अंतर्गत विधान सभा रुद्रपुर के द्वाबा मंडल द्वारा रविवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और शहीदों अमर रहें के जयकारों से माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया। युवा कार्यकर्ताओं ने बाइकों पर तिरंगा लहराते हुए उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बंधु उपेन्द्रनाथ सिंह ने पचलड़ी चौराहा स्थित भाजपा नेता डीके यादव के जनसंपर्क कार्यालय से तिरंगा झंडा दिखाकर पदयात्रा एवं बाइक रैली का शुभारंभ किया। यात्रा नारायणपुर चौराहे पर संपन्न हुई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रामसंतोष शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता संगमधर त्रिवेदी, युवा नेता डीके यादव, छोटे सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि रामसुधारे पासवान, अनिरुद्ध चौधरी, पंकज सिंह, प्रियांशु यादव, मुक्ति गोस्वामी, करमवीर यादव, प्रवीण पाल, चंदन पांडेय सहित भारी संख्या में नौजवान शामिल रहे। आयोजक रामसंतोष शुक्ला ने यात्रा में सहयोग एवं सहभागिता के लिए सभी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।