कानपुर देहात में उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस का प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित यादव को नियुक्त किया गया

निष्पक्ष जन अवलोकन।
अंकित तिवारी।
कानपुर देहात अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय मल्लिकार्जुन खड़गे जी नेता प्रतिपक्ष संसद माननीय राहुल गांधी जी चेयर पर्सन कांग्रेस पार्टी माननीय सोनिया गांधी जी एवं श्रीमती प्रियंका गांधी जी के निर्देशों का अनुपालन करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय सुखपाल सिंह खैरा एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस अखिलेश शुक्ला जी के सहर्ष सहमति पर उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मध्य जोन माननीय आनंद प्रकाश वर्मा जी के द्वारा श्री मोहित यादव एडवोकेट एवं पूर्व जिला अध्यक्ष जनपद कानपुर देहात को उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस का वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया इस विशेष मौके पर माननीय प्रदेश अध्यक्ष आनंद प्रकाश वर्मा, के अतिरिक्त उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव श्री वीरेंद्र चतुर्वेदी, उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं कार्यालय प्रभारी श्री लोकेश श्रीवास्तव,जितेश शर्मा, समाजसेवी श्री मदन गोपाल सिंह राखरा,पूर्व वाइस चेयरमेंन अल्पसंख्यक विभाग श्री जयशंकर द्विवेदी,पीआरओ प्रदेश अध्यक्ष किसान कांग्रेस मध्य जोन आदि लोग उपस्थित रहे।