स्वतंत्रता दिवस में सिंगरौली जिले में आन-बान-शान से लहराया तिरंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह में राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह ने ध्वजारोहण करके ली परेड की सलामी

सोनू वर्मा! निष्पक्ष जान अवलोकन! सिंगरौली / देश का 79 वां स्वतंत्रता दिवस सिंगरौली जिले में हर्षोंल्लास से मनाया गया। जिले में आन-बान-शान से तिरंगा लहराया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह राजमाता चूनकुमारी स्टेडिम बैढ़न में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्रीमती राधा सिंह ने ध्वजारोहण करके परेड की सलामी ली। समारोह में मुख्यमंत्री जी के स्वतंत्रता संदेश का लाईव टेलीकास्ट के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। जिसे उपस्थित जनसमूह के द्वारा देखा एवं सुना गया। समारोह में सशस्त्र बलों ने हर्ष फायर करके राष्ट्रीय ध्वज का अभिवादन किया। समारोह में विशेष शस्त्र बल, जिला पुलिस बल ने बैण्ड की मधुर धुन पर आकर्षक परेड की। समारोह में इसके बाद मुख्य अतिथि ने तीन रंग के मनोहारी गुब्बारों को हर्ष स्वरूप मुक्त गगन में छोड़ा। समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों वीर शहीदो के परिजनों तथा लोकतंत्र के प्रहरियों का पुष्पगुच्छ, शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। समारोह में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने देश भक्ति से ओतप्रोत तथा शासन की विकास योजनाओं को प्रदर्शित करने वाले गीतों और नृत्यों के साथ मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह के साथ-साथ सभी विकासखण्ड मुख्यालयों, नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों, शासकीय एवं अशासकीय शिक्षण संस्थानों एवं कार्यालयों में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। जिले भर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैलियाँ निकाली र्गइं। मुख्य समारोह में परेड कमान्डर प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुश्री रोशनी कुर्मी एवं परेड टू आईसी सुबेदार अशीष तिवारी के अगुवाई में शानदार परेड निकाली गई। जिसमें परेड सीनियर में उप निरीक्षक नकुल त्यागी के नेतृत्व में केन्द्रीय औद्योगिक सुरंक्षा बल ने पहला स्थान प्राप्त किया। सहा.उप निरीक्षक कालिका कोल के नेतृत्व के आकर्षक परेड का प्रदर्शन कर विशेष सशस्त्र बल ने दूसरा तथा उप निरीक्षक के शिवम सिंह चौहान के नेतृत्व में जिला पुलिस बल ने तीसरा प्राप्त किया। परेड जूनियर में शासकीय उतकृष्ट विद्यालय बैढ़न पहला स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान इण्डियन चिल्ड्रेल स्कूल बैढ़न तथा तीसरा स्थान शासकीय अंग्रणी महाविद्यालय के दल को प्राप्त हुआ। समारोह में विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओ ने आकर्षक प्रस्तुतिया देकर उपस्थित जन समूह को मनमुग्ध किया। समारोह मे सास्कृतिक कार्यक्रम सेण्ट जोसेफ विद्यालय ने पहला स्थान प्राप्त किया। तथा जब जीरो दिया मेरे भारत ने कि प्रस्तुति देकर शासकीय उतकृष्ट विद्यालय के विद्यार्थियो ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सस्कृतिक कार्यक्रम में शासकीय कन्या परिसर के विद्यार्थियो ने झण्डो भारत माता शान रे देखो आन छे की आकर्षक प्रस्तुति देकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। समारोह का समापन पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों तथा कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में सीधी सिंगरौली सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री राम निवास शाह, महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल, कलेक्टर श्री चन्द्र शेखर शुक्ला, कलेक्टर श्री शुक्ला की धर्म पत्नी रचना शुक्ला, पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री, पुलिस अधीक्षक की धर्मपत्नी लीना खत्री , प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दर लाल शाह, पूर्व विधायक सुभाष बर्मा, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष डॉ. रविन्द्र सिंह, प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष नरेश शाह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश, संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय, एसडीएम सृजन बर्मा, राजेश शुक्ला, डिप्टी कलेक्टर मइकेल तिर्की, नंदन तिवारी, देवेन्द्र द्विवेदी, जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह, डीपीसी आर एल शुक्ला सहित जिले के अधिकारी कर्मचारी, आम जन, पत्रकार साथी विभिन्न विद्यालयो के छात्र छात्र शिक्षक गण उपस्थित रहे।