राज्यमंत्री भारत सरकार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण कर किया निरीक्षण

राज्यमंत्री भारत सरकार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण कर किया निरीक्षण

निष्पक जन अवलोकन। मनोज अग्रहरी। मीरजापुर | केंद्रीय राज्यममंत्री स्वास्थ्य परिवार कल्याण व रसायन उर्वरक भारत सरकार अनुप्रिया पटेल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण कर निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र चुनार के मेडिया बाढ़ चैाकी का निरीक्षण कर गंगा नदी से प्रभावित बाढ़ क्षेत्रों को देखा व स्थानीय बाढ़ पीड़ित लोगों से बात कर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने बाढ़ आपदा से बचाव के लिए उपस्थित उप जिलाधिकारी चुनार को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पेयजल, विद्युत, प्रकाश, दवाएं राहत सामग्री आदि की पर्याप्त व्यवस्था रहे, कहीं कोई कमी न हो और बाढ़ प्रभावित फसलों से पानी उतरने के पश्चात पारदर्शिता के साथ सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने बाढ़ की स्थिति को देखते हुए मेडिकल टीम को सक्रिय रहने का निर्देश दिया। इस दौरान रोहनिया विधायक सुनील सिंह पटेल, ब्लाक प्रमुख सीखड़ छत्रपति सत्येंद्र कुमार सिंह, ब्लाक प्रमुख महेंद्र पटेल, राष्ट्रीय सचिव युवा मंच दीपू पटेल, राष्ट्रीय सचिव राकेश यादव, प्रदेश महासचिव उमेश पटेल, उदय पटेल, जोन अध्यक्ष राम सहाय पटेल जिला मीडिया प्रभारी अपना दल एस शंकर सिंह चैाहान उपस्थित रहें।