जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना क्षेत्र सरधुवा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना क्षेत्र सरधुवा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना क्षेत्र सरधुवा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट ।जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन एवं पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह द्वारा थाना क्षेत्र सरधुवा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ग्राम पनौटी,अर्की,जमौली,विलाशपुर,खोपा,सुबे का पुरवा मजरा चिल्लीबांगर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। जनपद में लगातार हो रहे भारी वर्षा के कारण यमुना नदी व अन्य नदियों की जल स्तर बढ़ जाने के कारण जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा ग्राम पंचायत सरधुवा में 45 घरों के लगभग 130 लोग प्रभावित हुए हैं। इन प्रभावित लोगों को कम्पोजिट विद्यालय सरधुवा में आश्रय दिया गया है। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का तत्काल संज्ञान लेते हुए उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित गांवों में अस्थाई कैंप सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें साथ ही साथ खाने पीने की व्यवस्था समुचित रहनी चाहिए। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी व चौकिया को निर्देशित किया कि आप लोग सतर्क रहकर भ्रमणशील रहे, किसी भी मनुष्य, पशु की जन हानि नहीं होनी चाहिए । जिलाप्रशासन जो भी राहत सामग्री दिया जा रहा है उसको नियमानुसार वितरण कराएं तत्पश्चात जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल कैंप लगाकर चिकित्सा उपलब्ध कराए तथा पशुओं को भूसा चारा, पशुओं को शत प्रतिशत टीकाकरण एवं नाव व मोटर नाव में क्षमता के अनुसार ही व्यक्ति को बैठाएं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे स्वप्निल कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी नगर राज कमल, तहसीलदार भारत प्रताप सिंह एवं थानाध्यक्ष राम सिंह,पीआरओ प्रवीण कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।