पुण्य श्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की निकली भव्य शोभायात्रा।

पुण्य श्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की निकली भव्य शोभायात्रा।

निष्पक्ष जाना अवलोकन! सोनू वर्मा! सिंगरौली/अद्भुत त्याग और भक्ति की प्रतिमूर्ति, लोक न्याय को स्थापित करने तथा नारी एवं धार्मिक उत्थान के लिए अपना संम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाली लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की भव्य शोभायात्रा जिला मुख्यालय मे निकाली गई। 31 मई को पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती हैं। ऐसी पुण्य आत्मा के कृतित्व को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी अखिल भारतीय स्तर पर लोकमाता को समर्पित कार्यक्रमों की विशेष श्रृंखला का आयोजन कर रही है। ये समस्त कार्यक्रम 21 मई से 31 मई तक आयोजित हो रहे हैं। शीर्ष नेतृत्व तथा संभागीय संगठन प्रभारी रणबीर सिंह रावत एवं जिला संगठन प्रभारी श्रीमती प्रज्ञा त्रिपाठी के  निर्देशानुसार तथा जिलाध्यक्ष सिंगरौली सुंदरलाल शाह के नेतृत्व में समस्त कार्यक्रम जिले मे सुचारू रूप से आयोजित होंगे। जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रमों की इस विषेश श्रृंखला को सम्पन्न कराने के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है जिसके अनुसार जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी इस अभियान के संयोजक बनाए गए हैं तथा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा जायसवाल इस अभियान में सह संयोजक की भूमिका मे‌ हैं। समिति के अन्य सदस्यों मे जिला उपाध्यक्ष सरोज सिंह, जिलामंत्री प्रवेंद्र धर द्विवेदी तथा मंडल महामंत्री सावित्री प्रजापति सम्मिलित हैं। ये पांच सदस्यीय समिति जिले मर में कार्यक्रमों को सम्पन्न कराने के लिए अपना नेतृत्व प्रदान करेगी। जिला मीडिया प्रभारी नीरज सिंह परिहार ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रमों की श्रृंखला के प्रथम दिवस मे लोकमाता की भव्य शोभायात्रा जिला मुख्यालय पर आयोजित हुई । अभियान के प्रथम दिवस पर शोभायात्रा का शुभारंभ करने के लिये संभागीय संगठन प्रभारी एंवं प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत, जिला संगठन प्रभारी श्रीमती प्रज्ञा त्रिपाठी जी जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह स्वयं उपस्थित रहे तथा इस यात्रा का शुभारंभ किया। शिवधाम मंदिर से भगवान शिव के पूजन अर्चन के बाद इस यात्रा का शुभारंभ हुआ तथा ये यात्रा नगर भ्रमण करते हुए हनुमान मंदिर पहुंची जहां इस यात्रा का समापन किया गया। इस यात्रा मे लोकमाता अहिल्याबाई की झांकी के साथ उनके कार्यों की स्मृतियों को भी रखा गया था तथा जिसके बारे मे जन जन को अवगत कराया गया। नारी उत्थान, धार्मिक उत्थान, सप्त पुरियों के पुनर्निर्माण तथा उनके लोककल्याण और न्यायप्रियता को इस शोभा यात्रा के माध्यम से प्रचारित किया गया तथा इस यात्रा मे उनके सत्कर्मों को आम जनमानस तक स्मृति के रूप मे पहुंचाने का प्रयास सम्मिलित रहा। इस शोभा यात्रा में मुख्य रूप से यात्रा के संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, सह संयोजक सीमा जायसवाल, निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय जिला उपाध्यक्ष सरोज सिंह, सरोज शाह, आशा यादव, जिलामंत्री पूनम गुप्ता, पूर्व महापौर प्रेमवती खैरवार, किरन सोनी, ऋचा सिंह, सावित्री प्रजापति, कुसुम शाह, नम्रता सिंह, ज्योति चौरसिया, रजनी सिंह, अर्चना तिवारी, सत्यभामा सिंह, सीताराम वर्मा, भरत गुप्ता समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।