कृष्ण कुमार कुशवाहा नामित हुये औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के आइ एम सी सदस्य।

कृष्ण कुमार कुशवाहा नामित हुये औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के आइ एम सी सदस्य।

निष्पक्ष जाना अवलोकन सोनूवर्मा! सिंगरौली/लोकसभा सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिंगरौली के आइ एम सी सदस्य के रुप मे सम्मिलित करने के लिये कृष्ण कुमार कुशवाहा को अपने प्रतिदिन के रूप में नामित किया है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान को लिखे गये पत्र मे सांसद महोदय ने इस बात का उल्लेख किया है तथा आइ एम सी के सदस्य के रूप मे कृष्ण कुमार कुशवाहा को नामित किया है। इस पद पर नियुक्त के लिए पंचायत तथा ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह, जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह, विधायक रामनिवास शाह समेत समस्त जनप्रतिनिधियों तथा पदाधिकारियों ने कृष्ण कुमार को शुभकामनाएं दी हैं तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामनाओं सहित उनका उत्साह वर्धन किया है। कृष्ण कुमार कुशवाहा ने सांसद समेत समस्त वरिष्ठों तथा जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया है तथा संस्था मे आई एम सी सदस्य के रूप मे निष्ठा से कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई है।