सिंगरौली महोत्सव के तीसरे दिन आज अटल सामुदायिक भवन बलौजी में रंगोली प्रतियोगिता हुआ आयोजन
प्रतिभागियों ने रंगोली से दिया भारतीय संस्कृति और कला का परिचय आपरेश सिंदूर की उकेरी गई रंगोली

निष्पक्ष जाना अवलोकन! सोनू वर्मा!
सिंगरौली / 17 वे सिंगरौली महोत्सव के आगाज जिस रंगा रंग अंदाज में हुआ उसी तरह से हर दिन महोत्सव का रंग दुगुने रफ्तार से सिंगरौली वासियो पर चड़ता जा रहा है। सिंगरौली महोत्सव के तीसरे दिन की सुरूआत रंग बिरंगी रंगोली प्रतियोगिता के अटल सामुदायिक भवन बिलौजी मे हुआ। इस रंगोली प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियो द्वारा आकर्षक रंगोलियां सजाई। इन रंगोलियों में भारत की शौर्य गाथा दिखाने के लिए आपरेश सिंदूर की आकृती उकेरी गई वही भारतीय संस्कृति और परंपरा को दिखाने के लिए मोर, भारतीय परिधान में स्त्री, पर्यावरण को बचाने का संदेश देने वाले पेड़-पौधे को समाहित करते हुए चित्र एवं विभिन्न प्रकार की मनमोहक आकृतियां उकेरी गईं। रंगोली प्रतियोगिता में 10 से 15 तक जूनियर वर्ग एवं 15 से अधिक सीनियर वर्ग के सोलो एवं ग्रुप में विभिन्न प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में अपनी रचनात्मक रंगोली कला के माध्यम से अलग-अलग सामाजिक सरोकार के मैसेज देते हुए रंगोली बनाई गई। उक्त कार्यक्रम में जूनियर वर्ग में सोलों में प्रथम स्थान पर रौनक फिजा द्वितीय स्थान पर अनिका गुप्ता एवं तृतीय स्थान पर अनुपमा गुप्ता रहीं एवं जूनियर वर्ग ग्रुप में प्रथम स्थान पर कशिश विश्वकर्मा ,रागिनी विश्वकर्मा, कीरतदीप कौर, मेहर प्रीत कौर रही वहीं दूसरे स्थान पर गरिमा कुशवाहा एवं आंचल गुप्ता रही एवं तृतीय स्थान पर श्वेता गुप्ता एवं रिद्धि गुप्ता ने बाजी मारी। इसी प्रकार सीनियर वर्ग सोलो में प्रथम स्थान पर अंशु रानी द्वितीय स्थान पर पल्लवी कुमारी एवं तृतीय स्थान पर स्वाती प्रधान रही। सीनीयर रंगोली ग्रुप में प्रथम स्थान पर साक्षी सिंह आकांक्षा पटेल ,अनामिका विश्वकर्मा एवं राखी यादव द्वितीय स्थान पर पिंकी मरकाम एवं यामिनी बेन रही तथा तृतीय स्थान पर सुमन सोनी ,प्रियंका सेन तथा नीता वर्मा का ग्रुप रहा उक्त कार्यक्रम में शामिल समस्त प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।