थाना पहाड़ी पुलिस ने 01 अभियुक्त को 20 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया

थाना पहाड़ी पुलिस ने 01 अभियुक्त को 20 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध शराब के निर्माण/ब्रिकी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष पहाड़ी अनुपमा तिवारी के मार्गदर्शन में उ0नि0 योगेन्द्र बहादुर यादव व उनकी टीम द्वारा अभियुक्त अर्जुन पुत्र कमलेश पटेल उम्र करीब 28 वर्ष निवासी ग्राम प्रसिद्धपुर थाना पहाड़ी जनपद चित्रकूट को 20 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना पहाड़ी में 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम- 1. उ0नि0 योगेन्द्र बहादुर सिंह 2. आरक्षी दीपक सिंह 3. आरक्षी मृत्युंजय