भारतीय सेना के सम्मान में शौर्य तिरंगा यात्रा जयंत में निकाला*

भारतीय सेना के सम्मान में शौर्य तिरंगा यात्रा जयंत में निकाला*

निष्पक्ष जाना अवलोकन सोनूवर्मा! सिंगरौली/ (जयंत) ऑपरेशन सिंदूर के बाद सेवा के शौर्य को समर्पित तिरंगा यात्रा नगर निगम क्षेत्र के जयंत में निकाली गई सर्व समाज द्वारा आयोजित इस यात्रा में भूत पूर्व सैनिक का विशेष उपस्थिति रही पूर्व विधायक राम लल्लू बैस व जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह विशाल जन समूह के साथ स्वयं हाथों में तिरंगा लेकर नगर के सभी मुख्य मार्गों पर यात्रा के साथ चलें और सेना को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर अपना नैतिक समर्थन दिये तथा सेना को राष्ट्र के सम्मान में नारे लगे यह तिरंगा यात्रा हमारे सैनिकों को वीरता एवं सम्मान में है साथ ही भूत पूर्व सैनिकों को साल, श्रीफल देकर देश की सेवा के लिए सम्मानित किया गया यह तिरंगा यात्रा जयंत सेक्टर बी विहंगम मैदान से प्रारंभ हुआ नगर भ्रमण करने के बाद यात्रा का समापन हुआ यात्रा में नगर वासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा सीआईएस एफ के जवान एवं एनसीएल के सिक्योरिटी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा भारतीय सेवा के पराक्रम को नमन करते हुए गगन भेदी नारों के साथ राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा तथा समर्पण को प्रकट किया शोभा यात्रा में समाज के हर वर्ग के नागरिकों तथा भूतपूर्व सैनिकों की बड़ी संख्या मौजूद थी इस कार्यक्रम के संयोजक संदीप झा, यात्रा में मुख्य रूप से पूर्व विधायक राम लल्लू बैस, भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडे, जिला उपाध्यक्ष, राजेश तिवारी, जयंत मंडल महामंत्री जितेंद्र दुबे, वार्ड के पार्षद आशीष बैस, कमलेश वर्मा, पूर्व पार्षद अलखराम बैस , पूर्व मेयर प्रेमवती, भाजपा नेत्री श्रीमती आशा यादव, विजय सिंह, जयंत चौकी प्रभारी सुधाकर सिंह परिहार, तथा दर्जनों भूतपूर्व सैनिकों की उपस्थिति रही