पुण्यश्लोक राजमाता अहिल्या बाई होल्कर जी की 300वीं जयंती पर महिला सुरक्षा को समर्पित — सिंगरौली पुलिस द्वारा भव्य जनजागरूकता कार्यक्रम एवं स्कूटी रैली का आयोजन

निष्पक्ष जाना अवलोकन सोनू वर्मा! सिंगरौली/"जहाँ नारी सुरक्षित है, वहीं समाज समृद्ध है।"* इसी भाव के साथ पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशों के अनुपालन में, पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन श्री गौरव राजपूत पुलिस उप महानिरीक्षक रीवा क्षेत्र श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री के कुशल नेतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक रंजन के मार्गदर्शन में सिंगरौली पुलिस द्वारा लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर जी की 300वीं जयंती के पावन अवसर पर रुस्तमजी कॉन्फ्रेंस हॉल में एक भव्य, गरिमामय एवं जनहितकारी महिला सुरक्षा जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। *कार्यक्रम का उद्देश्य* — महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों, सुरक्षा उपायों, एवं सरकारी संरक्षण योजनाओं की विस्तृत जानकारी देना, ताकि वे भयमुक्त वातावरण में अपने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में निर्भीक होकर आगे बढ़ सकें। *पुलिस की संवेदनशीलता और सजग भूमिका* कार्यक्रम के दौरान उप पुलिस अधीक्षक, महिला सुरक्षा शाखा, श्री अरुण कुमार सोनी द्वारा POSH Act 2013 (कार्यस्थलों पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम अधिनियम) की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही म.प्र. अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना 2015 के तहत उपलब्ध आर्थिक सहायता एवं पुनर्वास की प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाया गया। इसी क्रम में POCSO Act 2012 की भी व्याख्या की गई, जिसके अंतर्गत अल्पवयस्कों के विरुद्ध यौन अपराधों की कानूनी प्रक्रिया व दंडात्मक प्रावधानों पर प्रकाश डाला गया। *जनसहभागिता, प्रेरणा और संवाद* कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों में तहसीलदार श्रीमती सविता यादव, निरीक्षक श्रीमती अर्चना द्विवेदी, डॉ. श्रीमती सरिता शाह स्त्री रोग विशेषज्ञ, सीए श्रीमती मनोरमा शाहवाल, श्रीमती मंजू देवी कुशवाहा,महिला अधिवक्ता श्रीमती देवकी चतुर्वेदी,श्रीमती रेनू पुरी,साधना साह उनि शीतला यादव, उनि प्रियंका शर्मा, उनि रूपा अग्निहोत्री, उनि आराधना तिवारी महिला सुरक्षा शाखा से उनि प्रीति साकेत, अशोक सिंह तोमर, धनंजय यादव, एवं पूर्वा पचौरी, आशीष बागरी,विनीत शर्मा, सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित रहे। कार्यक्रम की समाप्ति पर थाना प्रभारी विन्ध्यनगर श्रीमती अर्चना द्विवेदी ने समस्त अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा: *“सुरक्षित नारी ही सशक्त राष्ट्र की नींव है, और सिंगरौली पुलिस नारी गरिमा एवं सम्मान की रक्षा हेतु सदैव प्रतिबद्ध है।”* *सशक्त संदेश लेकर निकली स्कूटी रैली* कार्यक्रम उपरांत, "नारी सुरक्षा – नारी सशक्तिकरण" के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने हेतु एक स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक रंजन, उप पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी, तहसीलदार श्रीमती सविता यादव एवं अन्य अधिकारियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। *रैली का उद्देश्य* — समाज को यह संदेश देना कि महिलाएं जागरूक रहें, आत्मविश्वास से भरपूर हों और अपने अधिकारों के संरक्षण हेतु निडरता से आगे आएं। सिंगरौली पुलिस सदैव उनके साथ खड़ी है। *महिला सहायता व सुरक्षा के महत्त्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर* *महिला हेल्पलाइन: 1090* *पुलिस सहायता: 100 / 112* *साइबर अपराध हेल्पलाइन: 1930* *चाइल्ड हेल्पलाइन: 1098* *राष्ट्रीय महिला आयोग: 7827170170* *सिंगरौली पुलिस का प्रेरणास्पद संदेश* यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पुण्य श्लोक राज माता देवी अहिल्याबाई होलकर जी द्वारा किए गए धार्मिक सामाजिक कार्यों एवं उनकी निडरता, वीरता से प्रेरणा लेते हुए सामाजिक चेतना और विधिसम्मत अधिकारों की ओर एक सकारात्मक पहल की शुरुआत है। यह सिंगरौली पुलिस की उस संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जो वह समाज में महिला गरिमा, आत्मसम्मान एवं आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रदर्शित कर रही है। "जब कानून व्यवस्था और सामाजिक चेतना एकजुट होकर कार्य करें, तो बदलाव अवश्यंभावी होता है। सिंगरौली पुलिस का यह प्रयास उसी उज्जवल भविष्य की ओर एक निर्णायक कदम है।"