महापौर, निगम अध्यक्ष एवं नगर निगम आयुक्त के उपस्थिति कचरा संग्रहण करने वाले वाहनो का हुआ भौतिक सत्यापन

निष्पक्षजाना अवलोकन! सोनू वर्मा! सिंगरौली / नगर पालिक निगम सिंगरौली के समस्त वार्डो में डोर टू डोर कचरा संग्रहण करने वाले वाहनो का आज एनसीएल मैदान बिलौजी में नगर पालिक निगम सिंगरौली की महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल, नगर निगम अध्यक्ष श्री देवेश पाण्डेय तथा नगर निगम आयुक्त श्री डी.के शर्मा के द्वारा भौतिक रूप से एक एक वाहन का सत्यापन किया गया। विदित हो कि नगरीय क्षेत्र में सभी वार्डो में सहित सर्वजनिक स्थलो आदि से कचरा संग्रहण कर निस्तारण की जिम्मेदारी सीटाडेल कम्पनी को मिला हुआ। नगरीय क्षेत्र में सीटाडेल कम्पनी के द्वारा ही डोर टू डोर कचरा संग्रहण करने के लिए अनुबंध के अनुसार वाहन उपलंब्ध कराया गया है। उक्त वाहनो का भौतिक सत्यापन आज निगम की महापौर, अध्यक्ष एवं निगमायुक्त के द्वारा भौतिक सत्यापन कर निर्धारित वाहनो की संख्या, वाहनो के प्रकार सहित उनकी फिटनेस आदि की जॉच की गई साथ ही सीटाडेल प्रबंधन को निर्देश दिए गए अनुबंध के अनुसार कचरा संग्रहण के लिए वाहनो को निर्धारित समय पर वार्डो में भेजे साथ वाहनो का अच्छी तरह से रखरखाव करने के साथ नगरीय क्षेत्र में निवासरत सभी नागरिको की समस्याओ का त्वारित गति से निराकरण कराया जाना सुनिश्चित करे। इस दौरान पार्षद सीमा जयसवाल, राम नरेश शाह, अनिल बैस, प्रेम सागर मिश्रा, शेखर सिंह, राम गोपाल पाल, रूकमन देवी,बंतो कौर, राम मिलन भारती, परमेश्वर पटेल, नगर निगम के उपायुक्त आरपी बैस, पार्षद प्रतिनिधि अर्जुन गुप्ता, अमित यादव, सीटाडेल अधिकारी रावेन्द्र उपस्थित रहे।