विकसित भारत के अमृत काल में मथुरा से उठी नई ऊर्जा -भाजपा की प्रोफेशनल मीट में उमड़ा आत्मविश्वास

निष्पक्ष जन अवलोकन
राहुल शर्मा
विकसित भारत के अमृतकाल में मथुरा से उठी नई ऊर्जा — भाजपा की प्रोफेशनल मीट में उमड़ा आत्मविश्वास
प्रोफेशनल मीट में गूंजा ‘विकसित भारत’ का संकल्प
मथुरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार के “सेवा, सुरक्षा और गरीब कल्याण” के 11 गौरवपूर्ण वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा मथुरा महानगर द्वारा “विकसित भारत का अमृतकाल” विषय पर प्रोफेशनल मीट का आयोजन गुरुवार को मुकुंद धाम, कंकाली के सामने, बी.एस.ए. रोड स्थित परिसर में भव्य रूप से किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद हेमा मालिनी, विधायक मनीष असीजा विधायक मेघश्याम सिंह विधान परिषद सदस्य मानवेंद्र सिंह विधान परिषद सदस्य ओमप्रकाश सिंह महापौर विनोद अग्रवाल तथा भाजपा मथुरा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद हेमा मालिनी ने कहा,
"प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने हर क्षेत्र में असाधारण प्रगति की है। गरीबों, महिलाओं, युवाओं, किसानों और प्रोफेशनल्स के लिए जो योजनाएं लागू हुई हैं, उन्होंने देश के जनजीवन को सशक्त बनाया है। ‘विकसित भारत का अमृतकाल’ केवल सरकार की योजना नहीं, यह जनभागीदारी से युक्त भारत के नवयुग का आरंभ है। मुख्य वक्ता विधायक मनीष असीजा ने कहा
बीते 11 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने असाधारण उपलब्धियाँ हासिल की हैं। बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे बुनियादी क्षेत्रों में ऐतिहासिक सुधार हुए हैं। अब समय आ गया है कि समाज के प्रोफेशनल वर्ग को इस परिवर्तन यात्रा में भागीदार बनाया जाए। वक्ता पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोजाबाद मानवेंद्र सिंह लोधी ने कहा
प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता और संकल्पशक्ति ने भारत को वैश्विक मंच पर नई पहचान दी है। स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया, उज्ज्वला योजना, जनधन योजना जैसी पहलें समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंची हैं। प्रोफेशनल वर्ग की सहभागिता अब और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा यह आयोजन सरकार की उपलब्धियों को साझा करने से कहीं अधिक है। यह संवाद का माध्यम है, जिसमें समाज के जागरूक, शिक्षित और कर्मठ वर्ग को जोड़ने का प्रयास किया गया है। जब हर नागरिक राष्ट्र के लिए चिंतन और कर्म करेगा, तभी विकसित भारत का सपना साकार होगा। संचालन महानगर मंत्री कुंज बिहारी चतुर्वेदी ने किया।
वहीं मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया सभी तुलसी पौधे वितरण किए गए वहीं उन्होंने कहा डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, शिक्षक, व्यापारी, पत्रकार — ये सभी अपने-अपने क्षेत्र में राष्ट्र की रीढ़ हैं। जब ये सभी राष्ट्र के विकास लक्ष्य से जुड़ते हैं, तो केवल सरकार नहीं, पूरा देश आगे बढ़ता है। 'विकसित भारत का अमृतकाल' तभी साकार होगा जब समाज का हर जागरूक वर्ग अपने दायित्व को समझकर उसमें सहभागी बने।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक संजय शर्मा रामकिशन पाठक अंकुर अग्रवाल हरिओम शर्मा मुकेश खंडेलवाल पवन हिंडोल विजय शर्मा महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा नीरु सक्सेना सुरभि अग्रवाल ललित गौतम मनोज सरोठ चंद्रपाल कुंतल ज्ञानेंद्र राणा अमित पाठक विनीत शर्मा कृष्णमणि सूबेदार पार्षद अंकुर गुर्जर धर्म धर्मेश नौहवार प्रमोद बंसल मंडल अध्यक्ष जितेंद्र वाष्र्णेय नितिन कौशिक हाकिम सिंह टीटू सुनील तरकर कान्हा शर्मा अजय राजावत प्रकाश गौड़ करतार सिंह लोकेश निषाद सतेंद्र सिरोही पिछड़ा वर्ग महानगर अध्यक्ष दीपक गोला बादल शर्मा अभिषेक चतुर्वेदी शुभम ठाकुर दीपा अग्रवाल सोनू गौड़ गुंजन शर्मा मौजूद थे