पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर मिर्जापुर में आयोजित हुआ स्मरण कार्यक्रम

निष्पक्ष जन अवलोकन। मनोज अग्रहरि। मीरजापुर| जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्य फैज़ अहमद द्वारा मदरसा अल अज़ीज़ निस्वा कॉलेज, रसूलागंज, छोटा मीरजापुर, जमालपुर में पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर एक स्मरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. शिव कुमार सिंह पटेल ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू ने एक आधुनिक और विकसित भारत का सपना देखा था। उन्होंने विज्ञान, तकनीक, शिक्षा, उद्योग और सामाजिक-आर्थिक क्षेत्रों में कई संस्थानों की नींव रखी, जो आज भारत की प्रगति के मजबूत स्तंभ हैं। कार्यक्रम में मदरसे के बच्चों को कॉपी और कलम वितरित कर शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर गुलाब चंद्र पांडे, फैज़ अहमद, खदीजा नाज, तुलसीदास गुप्ता, दौलत सिंह, बृजेश द्विवेदी, कन्हैया लाल पाठक, लव कुश विश्वकर्मा, विवेक पटेल, हाजी शफीउल रहमान अंसारी, मोहम्मद अकरम, मोहम्मद हामिद, तरन्नुम रूबी, आस्था फातमा, फैज़ राजू पटेल, महेंद्र भारती, फरहान खान सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम नेहरू जी के योगदान को याद करने और उनकी प्रेरणा से नई पीढ़ी को शिक्षित व जागरूक बनाने का एक सार्थक प्रयास रहा।