थाना रैपुरा पुलिस टीम ने 02 वाँछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में वाँछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रैपुरा पुलिस टीम ने 02 वाँछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। (i).उ0नि0 राजेश कुमार थाना रैपुरा जनपद चित्रकूट मय हमराह आरक्षी शिवलाल द्वारा मु0अ0सं0 105/25 धारा 137(2),65(1) बीएनएस व ¾ पॉक्सो एक्ट के आरोपी अभियुक्त अंशित मौर्या पुत्र श्रीकान्त मौर्या निवासी बोझ थाना बरगढ़ जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया। (ii) अपराध निरीक्षक प्रभुनाथ यादव थाना रैपुरा जनपद चित्रकूट मय हमराह अश्वनी कुमार द्वारा मु0अ0सं0 122/25 धारा 65(1), 333, 351(2) बीएनएस व ¾ पॉक्सो एक्ट के आरोपी अभियुक्त गुड्डु उर्फ ज्ञानचन्द्र पुत्र नत्थू प्रसाद निवासी अगरहुण्डा थाना रैपुरा जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया।