मंत्री प्रेम कुमार ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल का किया स्वागत

मंत्री प्रेम कुमार ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल का किया स्वागत
मंत्री प्रेम कुमार ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल का किया स्वागत

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।गया हरिदास सेमिनरी हाई स्कूल के सभागार में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 22 अगस्त को गयाजी आगमन के निमित्त होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने की एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। बैठक में एनडीए के प्रदेश अध्यक्षगण जिसमें जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, लोक जनशक्ति (राम विलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी, अनिल सिंह, मंत्री संतोष कुमार सुमन, मंत्री प्रेम कुमार, विधायक बीरेंद्र सिंह, विधान पार्षद अनिल शर्मा, विधान पार्षद जीवन कुमार सहित एनडीए के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा जब जब प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन हुआ तब तब बिहार को अच्छा अच्छा उपहार मिला है। अब बिहार वासी भी अच्छी तरह से जान चुके हैं तभी सूबे की जनता विश्व स्तरीय नेता प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के फैन बन गई है। इसलिए एनडीए के हर नेता और कार्यकर्ता दिल से चाहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गयाजी आगमन को पूर्णरूपेण ऐतिहासिक और यादगार बनाएं। आगे डॉ दिलीप जायसवाल ने सूबे की आवाम से भी अपील किया है कि गयाजी पहुंच कर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के ओजस्वी भाषण को सुनें और उन्हें संबल प्रदान करें ताकि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी देश को निरंतर विकसित कर सकें।