निष्पक्ष जन अवलोकन राहुल शर्मा मोदी जी के 11 साल बेमिसाल: सोनई मंडल में भव्य कार्यक्रम सोनई मंडल में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में श्याम चतुर्वेदी जी ने मोदी जी के 11 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजेश चौधरी, मीडिया प्रभारी राहुल शर्मा सोनई मंडल, कैरण सिंह रावत, गिर्राज प्रसाद और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन राम प्रकाश शर्मा जी ने किया। मोर मुकुट वर्मा महामंत्री, मातृशक्ति मंजू देवी, सुमन देवी और ममता देवी भी उपस्थित रहीं। विनीत सिंह, डॉ रंजीत सिंह और रणवीर सिंह प्रधान जी ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को धन्यवाद देते हुए, हमने मोदी जी के 11 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को याद किया और उनके नेतृत्व में देश की प्रगति के लिए समर्थन व्यक्त किया। मोदी जी के 11 साल बेमिसाल - एक ऐसा कार्यकाल जिसने देश को नई दिशा और गति दी है। आइए हम उनके नेतृत्व में देश को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट रहें।