वृहद वृृक्षारोपण अभियान की तैयारियों की नोडल अधिकारी/सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य ने अधिकारियों के साथ बैठकर की समीक्षा

वृहद वृृक्षारोपण अभियान की तैयारियों की नोडल अधिकारी/सचिव चिकित्सा  स्वास्थ्य ने अधिकारियों के साथ बैठकर की समीक्षा

निष्पक्ष जन अवलोकन। मनोज अग्रहरि। वृहद वृक्षारोपण अभियान-2025 की सफलता हेतु सभी लोग ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ करे वृक्षारोपण -पिंकी जोवेल मीरजापुर | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उ0प्र0 के निर्देशन एवं प्रेरणा से ‘एक पेड़ माँ के नाम’ बैनर के तहत पूरे प्रदेश में दिनांक 09.07.2025 को एक ही दिन में 37 करोड़ पौध रोपड़ का कार्य समस्त विभागों एवं जनसहभागिता से प्राप्त किया जाना है। जनपद मीरजापुर में वृक्षारोपण महा अभियान 2025 के अन्तर्गत वन विभाग द्वारा 4645000 पौध, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 2391000 पौध, कृषि विभाग 762300, उद्यान विभाग द्वारा 296000 पौध, राजस्व विभाग द्वारा 201000 पौध, पंचायती राज विभाग द्वारा 244000 पौध व शेष अन्य विभाग द्वारा 793200 पौध कुल 9332500 पौधरोपण किया जाना हैं। वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने हेतु शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य डा0 पिंकी जोवेल ने आज जनपद में पहुंचकर वृक्षारोपण अभियान के सफलता हेतु जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन एवं अभियान से जुड़े समस्त विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखने के लिए जिन अधिकारियों को लक्ष्य निर्धारित कर वृक्षारोपण के लिए दिया गया है सभी अधिकारी मात्र उसे ड्यूटी न समझकर अपना कर्तव्य व जिम्मेदारी समझकर पौधरोपण कर लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम-02 थीम पर वृक्षारोपण महाअभियान- 2025 को सभी लोग अपने कर्तव्यो का पालन करते हुए लक्ष्य पूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि 09 जुलाई 2025 को एक ही दिन दिए गए लक्ष्य को शत प्रतिशत पूर्ण कराएं। नोडल अधिकारी ने कहा कि सड़को/एन0एच0 सड़क के किनारे फलदार पौधे लगाए जाए ताकि पर्यावरण शुद्ध बनाए जाने के साथ ही अधिक वर्षो तक पौधे टिके भी रहे। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप वृक्षारोपण का महत्व व स्वस्थ्य जीवन शैली में अधिकारीगण पूरे उत्साह एवं सामाजिक सहभागिता के साथ दिए गए लक्ष्य को पूर्ण कराएं। इस कार्य हेतु बनाए गए जोनल/सेक्टर अधिकारी अपने-अपने स्थलों पर पहुंचकर लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित करें। प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी विभागों को क्यूआर कोड आधारित इण्डेंट शत् प्रतिशत निःशुल्क वन विभाग के पौधालयों से पौध वितरण हेतु उपलब्ध करा दिया गया हैं। वन विभाग कार्यालय में वृक्षारोपण हेतु कंट्रोल कक्ष का गठन किया गया हैं एवं सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों का विवरण एवं मोबाइल नम्बर अन्य विभागों को भी उपलब्ध करवा दिये गये हैं। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में गठित जिला पर्यावरण समिति के द्वारा समस्त कार्यवाहियों की समीक्षा लगातार की जा रही हैं। प्रत्येक जनपद में वृक्षारोपण महा अभियान 2025 को मूर्त रूप देने हेतु प्रत्येक जनपद में माननीय मंत्रीगणों को जनपद आवंटित किये गये हैं जिसके क्रम में जनपद मीरजापुर में कैबिनेट मंत्री प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले उ0प्र0 सरकार आशीष पटेल, द्वारा वृहद वृक्षारोपण महा अभियान 2025, पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ एवं एक पेड़ माँ के नाम पौधरोपण का शुभारम्भ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जनपद के समस्त सांसदगण, विधायकगण, विधानपरिषद सदस्य, अध्यक्ष जिला पंचायत, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित करते हुए हर्ष एवं उल्लास के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम की तैयारी वन विभाग द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से कर ली गयी हैं। आयोजन के पश्चात् कार्यक्रमों की फोटो लिंक (ीजजचेरूध्ध्चउेनचकिण्पद)/क्यूआर कोड पर अपलोड किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, भू0/रा0 देवेन्द्र प्रताप सिंह, नमामि गंगे, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ सी0एल वर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।