महाभारत कालीन कुन्तेश्वर धाम किन्तूर में शिव भक्तों का उमडा जन सैलाव

महाभारत कालीन कुन्तेश्वर धाम किन्तूर में शिव भक्तों का उमडा जन सैलाव

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर। सावन मास के दूसरे सोमवार को महाभारत कालीन कुन्तेश्वर धाम एंव पारिजात वृक्ष स्थल पर उमडा आस्था का जन सैलाव हजारों श्रद्धालुओं ने कुन्तेश्वरधाम में भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक एंव जलाभिषेक कर बरोलिया गांव में स्थित पारिजात वृक्ष के दर्शन पूजन कर मनवांछित फलों की प्राप्ति एवं विश्वमानव कल्यांण की कामना किया है। बताते चलें कि सावन मास के दूसरे सोमवार को कुन्तेश्वरधाम किन्तूर व बरोलिया गांव में स्थित पारिजात वृक्ष स्थल पर श्रद्धालुओं का तांता लग गया। बसों,पिकप बोलोरो एक्सयू आदि संसाधनों से पहुंचे बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक, जलाभिषेक कर मानव कल्याण की कामना किया और ग्राम बरोलिया स्थित पौराणिक पारिजात वृक्ष के दर्शन पूजन कर मनवांछित फलों की प्राप्ति एवं विश्वमानव कल्यांण की कामना किया। भीड़ इतनी अधिक थी कि मरकामऊ में भीड भाड में बसों को फंसता हुआ देख कुछ श्रद्वालुओं ने जाम लगा दिया मौके पर पंहुची कोतवाली बदोसरांय पुलिस ने जाम हटवा कर श्रद्वालुओं के आने जाने का मार्ग सुगम करवाया।