भारतीय किसान यूनियन अम्बावता गुट ने 22 सूत्रीय ज्ञापन मांग पत्र नायब तहसीलदार दिनेश पान्डेय को सौंपा

भारतीय किसान यूनियन अम्बावता गुट ने 22 सूत्रीय ज्ञापन मांग पत्र नायब तहसीलदार दिनेश पान्डेय को सौंपा

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन अम्बावता गुट के जिलाध्यक्ष लवकुश यादव की अगुवाई एंव तहसील अध्यक्ष रामदत्त शर्मा के संयोजन में तहसील परिसर में किसानों के साथ बैठक कर 22 सूत्रीय ज्ञापन मांग पत्र नायब तहसीलदार दिनेश पान्डेय को पंचायत में बुलाकर सौंपा है। सोमवार को तहसील परिसर सिरौलीगौसपुर में भारतीय किसान यूनियन अम्बावता गुट के किसान कार्यकर्ताओं की बैठक हुई बैठक में विचार व्यक्त करते हुए जिला अध्यक्ष लवकुश यादव ने किसानों से कहा है कि किसानों की अनेकों समस्याओं पर स्थानीय प्रशासन ध्यान नहीं दे पा रहा है। विद्युत उपखंड बनगांवा टिकैत नगर अन्तर्गत दुल्हदेपुर प्राथमिक विद्यालय के पास पोल गिर जाने से आपूर्ति बाधित है जिसे सही करवाया जाय। सिरौलीगौसपुर उधौली मार्ग से ग्राम बघौरा रतन को पंहुच के लिए जर्जर खडन्जा मार्ग को डामरी कृत करवाया जाय। मोहद्दीनपुर से कसरैलाडीह झाल तक खडन्जा मार्ग पूर्ण करवाया जाय। दरिया बाद विकास खंण्ड के दुल्हदेपुर के पप्पू को आवास दिये जाने श्याम नगर की गौशाला की बैरीकेडिंग करवाने सहित 22 सूत्रीय किसानों की समस्याओं का मांग पत्र नायब तहसीलदार दिनेश पान्डेय को दिया गया है।इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष शफीक अहमद जिला महामंत्री रामकुमार चौहान जिला प्रवक्ता चौधरी अनिल कुमार नीरवंशी, रामदेव रावत एडवोकेट, चन्द्रशेखर यादव रामचन्द्र वर्मा रामावती आदि ने पंचायत में विचार व्यक्त किए।