प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, खाद्य रसद राज्य मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा, विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह पूर्व विधायक शरद अवस्थी ने बाढ से प्रभावित होने वाले गांवों में बचाव के लिए चल रही परियोजनाओं का निरीक्षण किया

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर। प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह खाद्य रसद राज्य मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा के साथ अलीनगर रानीमऊ तटबांध के पास स्थित ग्राम कोठरी गौरिया की बाढ सुरक्षा हेतु चलित परियोजना एंव अन्य परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। रविवार को प्रदेश के जल शक्ति मंत्री, खाद्य रसद राज्य मंत्री के साथ अलीनगर रानीमऊ तटबांध के कोठरी गौरिया में बाढ सुरक्षात्मक कार्यों की परियोजना का नाव से जाकर निरीक्षण किया।इस मौके पर मुख्य अभियंता शारदा सहायक अधीक्षण अभियन्ता अयोध्या मंण्डल अधिशासी अभियन्ता बाढ खंण्ड उपजिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर प्रीति सिंह, उपजिलाधिकारी रामसनेही घाट,तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा,नायब तहसीलदार दिनेश पान्डेय, नायब तहसीलदार अन्नू सिंह ने सूबेदार पुरवा कोठरी आदि गांवों हो रही कटान के लिए फ्लड फाइटिंग कार्य करने के निर्देश दिए गए एंव बाढ के बाद उक्त स्थल पर परियोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। तत्पश्चात मंत्री ने पारिजात धाम बरोलिया में पारिजात वृक्ष व कुन्तेश्वरधाम किन्तूर में रुद्राभिषेक कर मनवांछित फलों की प्राप्ति एवं विश्वमानव कल्यांण की कामना किया है।