तेजगति से आ रहे वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत एक घायल

निष्पक्ष जन अवलोकन।मनीष सिंह जादौन उरई (जालौन)।झांसी-कानपुर हाईवे पर एट के पास पीछे से तेजगति से आ रहे अज्ञात वाहन के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार एक की मौके पर मौत हो गयी जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार झांसी-कानपुर हाईवे पर एट के पास पीछे से तेजगति से आ रहे अज्ञात वाहन के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार ग्राम भेंपता निवासी 56 वर्षीय मनमोहन सिंह अपने साथी सुंदर सिंह के साथ उसके रिश्तेदार के यहां गमी में आया था। शुक्रवार की देर शाम दोनों बाइक से वापस घर जा रहे थे। रात में उनकी बाइक जैसे ही झांसी-कानपुर हाईवे पर एट के पास पहुंची तो पीछे से गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।टक्कर लगने के कारण दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए मेडिकल कालेज जहां डाक्टर ने मनमोहन सिंह को मृत घोषित कर दिया।वही सुंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसका इलाज जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।