अपना दल एस पार्टी ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर  का 300वीं जयंती दिवस मनाया

अपना दल एस पार्टी ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर  का 300वीं जयंती दिवस मनाया

निष्पक्ष जन अवलोकन। मनोज अग्रहरि। मिर्ज़ापुर। *अहिल्याबाई के शासन काल में महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व अस्त्र शस्त्र की शिक्षा महिला सशक्तिकरण का सबसे बड़ा उदाहरण है - श्रीमती अनुप्रिया पटेल* *हमारा लक्ष्य सिर्फ एक सांसद या विधायक बन जाना नहीं बल्कि अपनी पार्टी के सामाजिक न्याय की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाना है - केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल* *अहिल्याबाई ने बिना युद्ध के प्रशासनिक क्षमता न्याय व्यवस्था और परोपकारी भावना से ओत-प्रोत हो कर शासन चलाया - विधायक रिंकी कोल* मिर्जापुर, 31 मई 2025- अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष ई० राम लौटन बिंद के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय रेलवे स्टेशन दक्षिणी प्रवेश द्वार के सामने (पथरहिया) जिला-मिर्जापुर में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी की 300वीं जयंती दिवस मनाया गया। जयंती दिवस के इस पुनीत अवसर पर मुख्य अतिथि अपना दल एस की मा० राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण तथा रसायन उर्वरक राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी विशिष्ट अतिथि छानबें विधायक रिंकी कोल जी ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर शत-शत नमन किया। संचालन प्रदेश सचिव रामवृक्ष बिंद ने किया। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई ने कम उम्र में ऐसे समय शासन की बागडोर अपने हाथों में लिया जब सती प्रथा का दौर था ऐसे परिवेश में सत्ता चलाना महिला सशक्तिकरण का सबसे बड़ा उदाहरण है। दूसरा वो अपनी प्रजा से बहुत प्यार करती थी और सुनिश्चित न्याय के लिए उन्होंने अपने पुत्र तक को सजा सुना दिया था। तीसरा अहिल्याबाई ने महिलाओं के उत्थान के लिए भरसक प्रयास किया, महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व अस्त्र शस्त्र की शिक्षा भी महिलाओं को उनके शासन में दिया गया। तीन सौ वर्ष पूर्व इतिहास में हम सबके लिए राजमाता अहिल्याबाई होलकर ने एक अद्भुत मिसाल पेश की हैं जिसके लिए मैं उन्हें याद कर पुनः नमन करती हूं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जी ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि आज इतने कम समय में हमारी पार्टी आगे बढ़ी है ये आप सबकी त्याग और तपस्या की देन है लेकिन हमारा लक्ष्य सिर्फ एक सांसद या विधायक बन जाना नहीं है बल्कि अपनी पार्टी के सामाजिक न्याय की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि मेरा पूरा प्रयास रहता है कि मैं ज्यादा से ज्यादा समय अपने संसदीय क्षेत्र में दूं लेकिन सब जगह मेरा पहुंचना संभव नहीं है इसलिए आप जहां जाएं वहां आप अनुप्रिया पटेल हैं, आप सांसद हैं और आप पार्टी की सामाजिक न्याय की विचारधारा से लोगों को जोड़े तभी पार्टी आगे बढ़ेगी। अभी आगे 2027 में विधानसभा का चुनाव है फिर अगला चुनाव आएगा तो चुनाव तो आते जाते रहेंगे लेकिन यदि हमारा संगठन मजबूत होगा तो हम आगे बढ़ेंगे, पार्टी भी आगे बढ़ेगी जिससे समाज के वंचित, दबे, कुचले लोगों के लिए हमारी पार्टी का चिंतन है उसका कल्याण भी कर पाएंगे। विधायक रिंकी कोल ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर का जीवन पूरे समाज को समर्पित रहा है, वे एक अच्छी शासक भी रही थी। अहिल्याबाई ने बिना युद्ध के प्रशासनिक क्षमता न्याय व्यवस्था और परोपकारी भावना से ओत-प्रोत हो कर शासन चलाया, उन्होंने मंदिरों, घाटों, कुओं और तालाब का निर्माण करवाया। वह बाद में तीर्थ स्थलों के रुप में जाने गए। उन्होंने कहा कि अपना दल एक मात्र ऐसा पार्टी है जो छोटे बड़े सभी लोगों का सम्मान करता है, जो देश में अच्छा काम किया है। अहिल्याबाई होलकर का जन्म 31 मई 1725 को हुआ था और मृत्यु 13 अगस्त 1795 को हुआ। अहिल्याबाई होलकर का विवाह खंडेराव होलकर से हुआ था। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होलकर एक सभ्य सोच रखने वाली महिला थी। जिलाध्यक्ष ई रामलौटन बिंद ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई ने महिला सशक्तिकरण व शिक्षा को बढ़ावा देने वाली, उचित न्याय करने वाली शशिका थी हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए और भविष्य में उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि जबसे मा० अनुप्रिया पटेल जी मिर्जापुर की सांसद हुई है तबसे जनपद मिर्जापुर में विकास ही विकास हो रहा है जिसकी किताब भी है जिनके पास नहीं है वो कार्यालय से ले सकते है और उसके बारे में जनपद के चट्टी चौराहे पर लोगों को बताए कि जबसे हमारी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अनुप्रिया पटेल जब से मिर्जापुर की संसद हुई है तब से मिर्जापुर में कितना विकास हुआ है तभी पार्टी का चौमुखी विकास होगा। उन्होंने बताया कि एक जून को लखनऊ में नए प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत समारोह का कार्यक्रम रखा गया है जिसमें उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आने की अपील किया। इसके साथ ही उन्होंने धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा किया। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव रमाशंकर सिंह पटेल, राष्ट्रीय महासचिव व्यापार रमेश पटेल, राष्ट्रीय सचिव किसान मंच रमाकांत पटेल, राष्ट्रीय सचिव मेघनाथ पटेल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चिकित्सा मंच डॉ एसपी पटेल, राष्ट्रीय सचिव युवा मंच अजीत पटेल, प्रदेश के पदाधिकारीगण अनिल सिंह पटेल, आनंद सिंह पटेल, दुखहरण सिंह पटेल, राजेंद्र प्रसाद सिंह पटेल, अरुणेश पटेल, दुर्गेश पटेल, रामवृक्ष बिंद, अनिल सिंह पगड़ी, लाल बहादुर सिंह, मुन्नर सिह पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेंद्र कोल, राधेश्याम पटेल, संजय उपाध्याय, राजकुमार सिंह पटेल, सुरेश पटेल, विजय शंकर केसरी, कुलदीप सिंह पटेल, उदय पटेल, संतोष विश्वकर्मा, श्रीमती राधिका बेलदार, श्रीमती नमिता केसरवानी, जयशंकर पटेल, गुलाब बहादुर पटेल, शंकर सिंह चौहान, राजेश मौर्य, वरुण पटेल, धनंजय सिंह, उमाशंकर सोनी, रामसहाय सिंह, अखिलेश बिंद, रतन सिंह, दुर्गा प्रसाद केसरवानी, दिनेश कुमार पटेल, अर्जुन सोनकर, राम लखन सिंह पटेल, राजकुमार पाल, डॉ संतोष बिंद, सतीश बिंद, रमाशंकर पटेल अभिषेक पटेल, मनोज कुमार बिंद, आरिफ अली मंसूरी, रविंद केसरी, मनोज कुमार सिंह, श्रीमती अर्चना अग्रहरि, श्रीमती पूनम सिंह, श्रीमती निशा बिंद, श्रीमती पिंकी सिंह, श्रीमती रेखा चौरसिया, श्रीमती कल्पना गुप्ता, श्रीमती शशि कला, श्रीमती सुषमिता, श्रीमती नैना कुमारी, हर्षित सिंह, सोनेलाल पटेल, विशंभर पांडे गौरव दुबे, राहुल ओझा, शुभम दुबे, अनूप कुमार पांडे, अजय केसरी, इश्तियाक मंसूरी, अमित कुमार मौर्य, विजय कुमार प्रजापति, नीरज कुमार प्रजापति, शिवनारायण पटेल, दीनानाथ पटेल, लक्ष्मण सिंह, राजेश सिंह, प्रशांत शुक्ला, रामकिशन बिंद, मिथिलेश कुमार पटेल, अजय पाठक, अनिल चौरसिया, बृजेश कुमार बिंद, सुशील पटेल, कमलेश पाल, मारतण्र्ड बहादुर सिंह आदि अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहें। उक्त आशय कि जानकारी जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने दी।