24 लाख से निर्मित होने वाले अमृत सरोवर का प्रभारी मंत्री ने किया भूमि पूजन भविष्य में जल की सुनिश्चिता हेतु जन भागीदारी के माध्यम से करना होगा जल संरक्षणः- संपतिया उईके

24 लाख से निर्मित होने वाले अमृत सरोवर का प्रभारी मंत्री ने किया भूमि पूजन भविष्य में जल की सुनिश्चिता हेतु जन भागीदारी के माध्यम से करना होगा जल संरक्षणः- संपतिया उईके

निष्पक्ष जान अवलोकन! सोनू वर्मा ! सिंगरौली / भविष्य मे जल की सुनिश्चिता हेतु हम सभी को जन भागीदारी के माध्यम से जल संरक्षण करना होगा। उक्त आशय का उद्गार जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके मंत्री माध्य प्रदेश शासन लोक स्वास्थ्य यात्रिकी विभाग के द्वारा व्यक्त किया गया। विदित हो कि ग्राम पंचायत खिरमा में जल गंगा सवर्धन अभियान अंतर्गत 24 लाख की लागत से निर्मित होने वाले अमृत सरोवर का भूमि पूजन प्रभारी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके के मुख्य अतिथि में एवं राज्य मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती राधा सिंह की अध्यक्षता में तथा सिंगरौली विधान सभा के विधायक श्री राम निवास शाह, कलेक्टर श्री चन्द्र शेखर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दर लाल शाह के गरिमामय उपस्थिति में विधिवत पूजा अर्चन कर कार्य को मूर्त रूप दिया गया। उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुये प्रभारी मंत्री श्रीमती उईके ने कहा कि जल से जीवन है और जल ही कल है जल संरक्षण हम सब की जिम्मेदारी है पिछले कुछ वर्षो में जल स्तर में गिरावट देखने को मिली है जिसके कारण जल आपूर्ति प्रभावित हुई है। इसके पूर्ति के लिए हम सब का दायित्व है कि अपने अपने क्षत्रों से संबंधित जल स्त्रोतो को चिन्हित कर इनकी साफ सफाई एवं जीर्णोद्धार करायें। वही राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह ने अपने उद्बोधन में प्रभारी मंत्री का स्वागत करते हुयें कहा कि आज सिंगरौली जिले में जन भागीदारी के माध्यम से जल स्त्रोतो तालाब, नदी, कुआ, बावढ़ी आदि की साफ सफाई कराकर उनको पुर्नजीवित किया जा रहा है। साथ ही खेत तालाब अमृत सरोवरो के भी निर्माण कराये जा रहे है। उन्होने उपस्थित जन समूह को जल संरक्षण के लिए वर्षा जल को संरक्षित करने के लिए सोकपिट, बोरी बंधन का कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश, एसडीएम सुरेश जाधव, जिला पंचायत सदस्य गीता देवी, जनपद पंचायत चितरंगी के अध्यक्ष सिया दुलारी, जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. रावेन्द्र सिंह, सरपंच ग्राम पंचायत खिरमा विद्यमान सिंह सहित भारी संख्या में आम जन मानस उपस्थित रहे।