शिव शक्ति महिला मंडल ने लगातार तीसरे दिन किया रुद्राभिषेक

शिव शक्ति महिला मंडल ने लगातार तीसरे दिन किया रुद्राभिषेक

निष्पक्ष जन अवलोकन/अमर नाथ शर्मा सोनभद्र। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में शिव शक्ति महिला मंडल द्वारा लगातार श्रावण मास के तीसरे दिन रुद्राभिषेक किया गया। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया। सावन माह के तीसरे दिन रविवार को शिव शक्ति महिला मंडल की संरक्षिका विमला देवी, प्रियंका गुप्ता व लीलावती देवी, गोविंद गुप्ता, भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, शिव शक्ति महिला मंडल की उपाध्यक्ष खुशबू मौर्य, विवेकानंद मौर्य, राकेश केसरी, राधिका केसरी, लकी केसरी, ऋषिता केसरी, पंडित रेवती नाथ त्रिपाठी, रामा त्रिपाठी, डाक्टर विजय, उर्मिला देवी, भईया लाल व करुणा सिंह, संध्या कुमारी, सपना देवी को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य राधे कृष्ण तिवारी ने दुध से रुद्राभिषेक पूजन कराया। भिक्षुक भिखारी रमाशंकर गिरी उर्फ जंगली बाबा ने बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल की ओर से प्रतिदिन सावन माह भर रुद्राभिषेक किया जाएगा। इस मौके पर साध्वी कृष्णावती, कालो देवी, हीरा, परमानंद मौर्य, इन्द्रपति पांडेय महाराज, सुखराम महाराज, राजेंद्र महाराज, मुन्ना महाराज, सुरेश महाराज, लालू महाराज, मिश्रा सागर महाराज आदि मौजूद रहे।। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।