ब्लॉक को निपुण बनाने के लिए करे प्रभावी शिक्षण - बीईओ फिजा मिर्ज़ा
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शाखा सिरौलीगौसपुर ने बीईओ फिजा मिर्ज़ा का किया स्वागत। प्रभावी शिक्षण से निपुण होगा ब्लॉक - बीईओ फिजा मिर्ज़ा।

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौली गौसपुर बाराबंकी । नवागत खंड शिक्षा अधिकारी फिजा मिर्ज़ा का स्वागत राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शाखा सिरौली गौसपुर के पदाधिकारियों ने उत्साह पूर्वक किया। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी पदाधिकारियों व अध्यापकों से परिचय प्राप्त किया। बीईओ ने अध्यापकों की सभी समस्याओं के निदान की बात कही। इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारी सौरभ दीक्षित अध्यक्ष, राज नारायण तिवारी महामंत्री, विनोद कुशवाहा कोषाध्यक्ष, आशुतोष मिश्रा संगठन मंत्री, त्रिभुवन सिंह प्रचार मंत्री, सर्वजीत सिंह जिला उपाध्यक्ष, सौरभ त्रिवेदी, बृजेश शुक्ला, अमित कुमार, पवन कुमार, अज़ीज़ अंसारी, शादाब अहमद, नेहा शुक्ला, वंदना वर्मा, अमित रावत, विवेक सिंह वर्मा, अब्बास आदि शिक्षक उपस्थित रहे।