सावन मास के चौथे व अन्तिम सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं ने महाभारत कालीन कुन्तेश्वर धाम में जलाभिषेक किया

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर।सावन मास के चौथे सोमवार को महाभारत कालीन प्रसिद्ध कुन्तेश्वरधाम किन्तूर में हजारों की संख्या में शिव भक्तों ने जलाभिषेक कर मानव कल्याण की कामना किया है। सावन मास के चतुर्थ एंव अन्तिम सोमवार को प्रसिद्ध कुन्तेश्वरधाम किन्तूर के मन्दिर में हजारों की संख्या में शिवभक्तों ने कतार में लगकर जलाभिषेक कर मनवांछित फलों की प्राप्ति एवं विश्वमानव कल्यांण की कामना किया है। प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार, उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र रवि सरोज आदि पुलिस कर्मी मौके पर मौजूद रहे।कुन्तेश्वर धाम समिति के अध्यक्ष जैचन्द्र यादव, महन्त शीतल दास संदीप मौर्य, रंजीत गौतम आदि सेवादार शिव भक्तों को जलाभिषेक के लिए लाइन में लगाते दिखे।