संत कबीर नगर में 15000 का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार

संत कबीर नगर 26 जून। उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में गुरुवार को खलीलाबाद पुलिस ने 15000 का इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अजय सिंह के पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी कोतवाली खलीलाबाद पंकज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा मु0अ0सं0 327/ 2025 धारा 2(b)(I)/3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर से सम्बन्धित 15000 रु0 के ईनामियां वांछित अभियुक्त प्रेम प्रकाश सिंह पुत्र स्व0 राजबली सिंह निवासी ऊनखास थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को बरदहिया पुलिस चौकी के पास से गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया । आपराधिक इतिहासः- अभियुक्त मो0 आरिफ उर्फ छेदी - 01.मु0अ0सं0 21/2025 धारा 326ए,109(1),351(3), 49 बीएनएस व 3/4 आयुध अधिनियम थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर । 02. मु0अ0सं0 49/2022 धारा 147,302,34 भा0द0वि0 थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण प्रेम प्रकाश सिंह पुत्र स्व0 राजबली सिंह निवासी ऊनखास थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद *श्री पंकज कुमार पाण्डेय, उ0नि0 श्री अशोक कुमार दूबे, का0 कृष्णानन्द शाह, का0 धर्मेन्द्र कुमार यादव, का0 उमेश कुमार, का0 विशाल सिंह।