चौकी प्रभारी सरैया ने 02 अभियुक्तों को 21 किलो 930 ग्राम सूखा गांजा मय विटारा ब्रेजा कार के साथ गिरफ्तार किया

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में मादक पदार्थो की तस्करी/बिक्री की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक मानिकपुर श्रीप्रकाश यादव के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी सरैया उ0नि0 सत्यमपति त्रिपाठी व उनकी टीम द्वारा अभियुक्त 1.शाहरूख अली पुत्र मोहम्मद अली उम्र करीब 23 वर्ष निवासी ग्राम चकदेवपुर थाना राईया(कोतवाली ऊरई) जनपद जालौन 2.शोभित सिंह पुत्र नरेन्द्र सिंह उम्र करीब 27 वर्ष निवासी ग्राम जारैवा थाना बेनीगंज जनपद हरदोई को मय एक अदद विटारा ब्रेजा कार नं0 UP 92 AJ 2098 में रखे एक अदद पिट्ठू बैग व एक अदद झोले में कुल 21 किलो 930 ग्राम सूखा नाजायज गांजा के साथ काली घाटी मंदिर से करीब 300 मीटर आगे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मानिकपुर में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर उपरोक्त कार को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया। बरामदगी- 21 किलो 930 ग्राम सूखा गांजा एक अदद विटारा ब्रेजा कार नं0 UP 92 AJ 2098 गिरफ्तार करने वाली टीम- 1. चौकी प्रभारी सरैया उ0नि0 सत्यमपति त्रिपाठी 2.आरक्षी चालक विनोद यादव 3.आरक्षी राजीव सिंह