लगभग 23 वर्षों से लापता हिस्ट्रीशीटर का कोतवाली बदोसरांय पुलिस ने पता लगाया

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बदोसरांय सन्तोष कुमार के निर्देश के क्रम में 23 वर्षों से लापता हिस्ट्रीशीटर भागीरथ 71 वर्ष निवासी ढकवा माफी थाना बदोसरांय जो कि जनपद गोन्डा के थाना कटरा बाजार के चैनपुरवा मजरे उमरिया में नाम बदल कर अपने दो पुत्रों के साथ रह रहा था।जिसका हेड कांस्टेबल मनोज कुमार यादव व आरक्षी विनय कुमार वर्मा ने पता लगाया जिसकी तलाश लगभग 23 वर्षों से बदोसरांय पुलिस कर रही थी। बताते चलें थाना कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के ग्राम ढकवा माफी का हिस्ट्रीशीटर भागीरथ पुत्र मुन्नीलाल करीब 23 वर्षों से लापता चल रहा था।वह जनपद गोन्डा के थाना कटरा बाजार क्षेत्र के ग्राम चैनपुरवा मजरे उमरिया में नाम बदल कर श्याम विहारी लोनिया पुत्र रामेश्वर के नाम से अपने दो लड़कों विष्णु व राम औतार के साथ जीवन यापन कर रहा था उसे वहां कालोनी आवास भी मिला हुआ है। उपरोक्त हिस्ट्रीशीटर की बदोसरांय पुलिस को तलाश थी।जिसे मंगलवार को हेड कांस्टेबल मनोज कुमार यादव व आरक्षी विनय कुमार वर्मा ने पता लगाकर हिदायत देकर छोड़ दिया है।हेड कांस्टेबल ने बताया है कि अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी।