रामचरित मानस भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा है
निष्पक्ष जन अवलोकन

निष्पक्ष जन अवलोकन। प्रशांत जैन। बिल्सी(बदायूँ):-खौंसारा मंदिर में हुआ रामचरित मानस का पाठ/बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी-खौंसारा स्थित बलदेव धाम पर सोमवार को आगामी पर्व होली को लेकर यहां तैयारियों को शुरु कर दिया गया। इसी क्रम में यहां रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान पाठ सुनने आए श्रद्धालुओं को जीवन में सत्कर्म से जुड़े कार्यो में प्रवृत्त करने की शिक्षा दी गई। मंदिर के मंहत आचार्य ललितेश्वरानन्द महाराज ने श्रद्धालुओं को बताया कि रामचरित मानस जीवन में नैतिकता, धर्म और राष्ट्र के प्रति प्रेम करना सिखाता है। उन्होंने कहा कि रामचरित मानस भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा है। तुलसी के राम सर्वशक्तिमान होते हुए भी मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। मानस की प्रत्येक चौपाई, दोहा, सोरठा और छंद लोगों को अच्छी सीख देती है। रामचरित मानस में भगवान राम के जीवन से जुड़े सभी प्रसंगों का विस्तृत वर्णन है। इसका पाठ लोगों को करना चाहिए। बाद में भगवान राम की आरती करने के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर यहां तमाम बाबा के भक्त मौजूद रहे।