छात्रावास का हैंडपंप खराब, छात्र पानी को परेशान
निष्पक्ष जन अवलोकन

निष्पक्ष जन अवलोकन। प्रशांत जैन। बिल्सी(बदायूँ)। गर्मी का पारा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में इंडिया मार्का हैंडपंपों ने भी धोखा देना शुरु कर दिया। नगर के कोतवाली के निकट बने अनुसूचित जाति के छात्रावास में लगा इंडिया मार्का हैंडपंप कई दिनों से खराब पड़ा है। जिसके चलते यहां रहने वाले छात्रों पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। बताते है कि यहां एक-दो हैंडपंप लगे हुए हैं। जिसमें से एक काफी दिनों से खराब पड़ा हैं। जिसके चलते गर्मी के मौसम में छात्रों को पानी के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है। पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। खराब पड़े हैंडपंप को ठीक करने के लिए अधिकारियों को अवगत कराया गया है। मगर अभी तक किसी ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। जिसके कारण उनमें रोष है। उन्होनें डीएम से शीघ्र हैंडपंप को ठीक कराए जाने की मांग की है।