भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से निकाली गई विशाल बाइक रैली
Bahraich

निष्पक्ष जन अवलोकन। अभिषेक सिंह। बहराइच: भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से केंद्र सरकार के 10 वर्ष व प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूरे होने व पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर एक विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया। बाइक रैली का नेतृत्व महसी से भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह नानपारा चीनी मिल के निदेशक अखंड प्रताप सिंह गोलू भैया व भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला संयोजक अरुणेंद्र सिंह अंकित ने किया। लोगों को सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। मानपुरवा के महाकाल पेट्रोल पंप परिसर से शुरू हुई बाइक रैली को विधायक सुरेश्वर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बाइक रैली मानपूरवा से शुरू होकर मोगलहा, चेतरा, बेड़नापुर, उत्तमनगर, बीरशाहपुर, रमपुरवा चौकी, कल्यानपुरवा, गदामार, भगवानपुर, हरदी गौरा, सिकंदरपुर होते हुए औराही जगीर में पहुंच सभा में तब्दील हो गई। विधायक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार लगातार विकास के कार्य कर रही है। बाइक रैली में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रमाकर पांडेय, सर्वजीत सिंह गुड्डू, विद्याधर बाजपेई, संजय त्रिवेदी, शैलेंद्र सिंह, धर्मेंद्र शुक्ल, मुख्तियार चौहान, विनीत जायसवाल, डीके सिंह, सजल श्रीवास्तव सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता व अन्य लोग मौजूद रहे।