विधायक सुरेश्वर सिंह ने किया 189 विकास योजनाओं का लोकार्पण

विधायक सुरेश्वर सिंह ने किया 189 विकास योजनाओं का लोकार्पण
विधायक सुरेश्वर सिंह ने किया 189 विकास योजनाओं का लोकार्पण

निष्पक्ष जन अवलोकन। अभिषेक सिंह।बहराइच.प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर सेवा, सुरक्षा, सुशासन कार्यक्रम के तहत बैकुंठा में चल रहे विकास मेले का विधायक सुरेश्वर सिंह व जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय ने फीता काटकर शुभारंभ किया। विधायक सुरेश्वर सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय सीडीओ मुकेश चंद्र ने बटन दबाकर महसी विधानसभा के 22 करोड़ 77 लाख की लागत से 189 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। फीता काटकर तीसरे दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। इसके बाद बहराइच व महसी के विकास की गाथा पुस्तक का विमोचन किया। छात्र/छात्राओं ने सरस्वती वंदना स्वागत गीत समेत विभिन्न मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मनमोहक प्रस्तुति पर विधायक ने उन्हें पुरस्कृत किया। मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चंद्र, एसडीएम अखिलेश कुमार सिंह सीओ डीके श्रीवास्तव, बीडीओ हेमंत कुमार यादव,जिला प्रतिनिधि अखंड प्रताप सिंह,तेजवापुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रमाकर पांडेय,दिवाकर पांडेय,मंडल अध्यक्ष विद्याधर वाजपेई, शशिकांत त्रिपाठी, संतराम पांडेय, शिवाकांत शुक्ल सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।