पत्रकार अंकित पाण्डेय के दादी मां के निधन पर पत्रकारों में शोक की लहर।

पत्रकार अंकित पाण्डेय के दादी मां के निधन पर पत्रकारों में शोक की लहर।

निष्पक्ष जन अवलोकन।

अनिल तिवारी।

भदोही।

जंगीगंज। गोपीगंज थाना क्षेत्र के कौलापुर गांव निवासी पत्रकार अंकित पाण्डेय के दादी विमला देवी (85 वर्ष) का शनिवार की भोर में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। पत्रकार के दादी का अंतिम संस्कार बिहरोजपुर के ज्ञाननंद गंगा घाट पर किया गया। निधन के बाद शोक संवेदना ब्यक्त करने वालों का घर से लेकर गंगा घाट तक तांता लगा रहा। मालूम हो कि पत्रकार अंकित पाण्डे की दादी मां का स्वास्थ खराब था प्रयागराज में इलाज चल रहा था और शनिवार को आवास पर निधन हो गया। मुखाग्नि उनके छोटे बेटे प्रदीप पांडेय ने दिया। इस मौके पर गांव के लोगों के अलावा कई पत्रकार उपस्थित रहे। पत्रकार के दादी मां के निधन की खबर सुनने के बाद पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई। निधन की खबर सुनने के बाद शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का उनके आवास पर तांता लगा रहा।