किसान जागरूकता अभियान अंतर्गत किसान संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम हुआ संपन्न

निष्पक्ष जन अवलोकन। अखिलेश कुमार
ललितपुर।
*किसानों को जागरूकता अभियान अंतर्गत किसान संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम हुआ संपन्न*
किसानों को कृषि उत्पादन में जागरूक करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा विभिन्न प्रोग्राम आयोजित कराते हुए कृषि को वैज्ञानिक तरीके से उन्नत बनाने के लिए कई प्रकार से प्रोग्राम आयोजित किया जा रहे हैं जिसके क्रम में मंजरी फाउंडेशन की शाखा लहर धाम फार्मर प्रोड्यूसर लिमिटेड कंपनी तहसील मड़ावरा द्वारा जनपद ललितपुर के सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज मड़ावरा में किसान संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में सोनालिका ट्रैक्टर , टीवीएस ऑटोमोबाइल, धानुका एग्रीटेक, रवि एग्रोटेक, नवकार एग्रो और समूहों के द्वारा बनी हुई पशु आहार, जैविक खाद, सोसाइटी ऑफ़ प्रगति भारत के द्वारा जैविक दवाइया, गौ उत्पाद पंचगव्य उत्पाद तथा कटोरी ब्रांड के प्रोडक्ट, झुलकी ब्रांड के कपड़े आदि प्रदर्शनी का प्रमुख आकर्षण केंद्र रहे। आयोजित प्रदर्शनी में एल आई सी से सीएसआर मैनेजर अभिषेक, पशुपालन विभाग से डॉ निरंजन, कृषि विभाग से एसए डीओ पटेल, मंजरी फाउंडेशन से टीम लीडर मनोज सिंह परमार, मुन्नालाल, मंजरी फाउंडेशन की सखीयां और बिभिन्न ग्रामों से पधारे हुए किसानों ने भाग लिया। किसान संगोष्ठी में प्रमुख आकर्षण: • प्रदर्शनी स्टॉल: विभिन्न प्रकार के बीज, उर्वरक, और अत्याधुनिक कृषि उपकरण। • जानकारी सत्र: पीएम किसान योजना, फसल बीमा योजना, सब्सिडी व सरकारी लाभ आदि की जानकारी दी गई। • डेमो प्रदर्शन: जैविक खेती, ड्रिप सिंचाई, मचान विधि, पंचगव्य आधारित उत्पादो का डेमो प्रदर्शन किया गया। • मनोरंजन व सम्मान: सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकनृत्य, खेल प्रतियोगिताएं व सम्मान समारोह। • कृषि कंपनियों की भागीदारी: सोनालिका, महिंद्रा, आइसर ट्रैक्टर , कृषि यंत्र, कृषि कीटनाशक की कंपनिया, धानुका और वायर जैसी कंपनिया नवीनतम सिचाई के यंत्र बागवानी के लिए मचान विधि, पंचगव्य गौ उत्पाद, गाय के गोवर से बने विभिन्न सामग्री आदि के बारे में किसानों को जागरूक किया गया।