महाशिवरात्रि के पर्व पर इस साल भी तारकेश्वर महादेव पर भक्तों का शैलाब बरकरार रहा

निष्पक्ष जन अवलोकन।मनोज अग्रहरी।मिर्जापुर। महाशिवरात्रि का पावन पर्व पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह त्योहार भगवान शिव के भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन, भक्तों ने मंदिरों में जाकर शिवलिंग का जलाभिषेक किया और फल, फूल, बेलपत्र और दूध चढ़ाकर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। रात्रि जागरण और भजन-कीर्तन का आयोजन भी हुआ, जिसमें भक्तों ने भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया। मिर्जापुर के तारकेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर के आसपास का वातावरण भक्तिमय और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर था। एक भक्त ने बताया, "महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की कृपा पाने का सबसे अच्छा समय होता है। मैं हर साल इस दिन व्रत रखता हूं और शिवजी की आराधना करता हूं।"