महिला सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन किया गया

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। नगर पंचायत टिकैतनगर के स्वामी विवेकानंद सभागार में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति जयंती के अंतर्गत आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन जगदीश प्रसाद गुप्ता ने किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष दिलीप मिश्रा उपस्थित रहे। पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय भी कार्यक्रम में शामिल हुए। दोनों वक्ताओं ने रानी अहिल्याबाई होल्कर के महिला उत्थान में योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही उनके राष्ट्र और समाज के लिए किए गए कार्यों को याद किया।कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी शीलू अवस्थी, लिपिक राजकुमार पांडेय और कई सभासद मौजूद रहे। इनमें परशुराम रावत, उदयराज रावत, राजकुमार रावत, क्रांति कश्यप और पांचू रावत शामिल थे। बड़ी संख्या में महिलाएं भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।