जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पारिजात धाम व कुन्तेश्वरधाम में पूजा अर्चना कर विश्वमानव कल्यांण की कामना किया

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर। प्रदेश के जल शक्ति मंत्री खाद्य रसद राज्य मंत्री, विधान परिषद सदस्य पूर्व विधायक रामनगर आदि ने महाभारत कालीन कुन्तेश्वर धाम किन्तूर में पूजा अर्चना करके विश्वमानव कल्यांण की कामना किया है। रविवार को प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह खाद्य रसद राज्य मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा, विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह पूर्व विधायक रामनगर शरद अवस्थी, अमरेन्द्र सिंह बब्लू, दुर्गेश दीक्षित दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ पौराणिक कुन्तेश्वर धाम किन्तूर में पूजा अर्चना कर मनवांछित फलों की प्राप्ति एवं विश्वमानव कल्यांण की कामना किया है। पारिजात धाम के दर्शन पूजन भी किया।इस मौके पर उपजिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर प्रीति सिंह तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा नायब तहसीलदार दिनेश पान्डेय नायब तहसीलदार अन्नू सिंह आदि मौजूद रहे।