मुख्य़मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के गोस्वामी तुलसीदास जन्मस्थली राजापुर में आगमन पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा सुरक्षा व्यवस्था में लगे अधिकारी/कर्मचारीगण की तहसील परिसर राजापुर में ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट ।जिलाधिकारी चित्रकूट शिवशरणप्पा जी.एन. एवं पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ जी के गोस्वामी तुलसीदास जन्मस्थली राजापुर आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था में लगे अधिकारी/कर्मचारीगण की तहसील परिसर राजापुर में ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा मा0 मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम से अवगत कराते हुए सतर्कता पूर्वक ड्यूटी का निर्वहन करने हेतु बताया गया तथा संवेदनशील स्थानों पर ड्यूटी करने वाले अधिकारियों/कर्मचारीगण विशेष ध्यान देने हेतु बताया गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यक्रम को सकुशल संपन्न करने के लिए 04 अपर पुलिस अधीक्षक, 19 पुलिस क्षेत्राधिकारी, 27 थानाध्यक्ष,67 निरीक्षक, 239 उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, 35 महिला उप निरीक्षक, 930 हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल, 118 महिला आरक्षी, 52 यातायात आरक्षी/मुख्य आरक्षी/उपनिरीक्षक, 37 एलआईयू मुख्य आरक्षी/आरक्षी/उपनिरीक्षक, 04 पीएससी कंपनी की डियूटी लगाई गई है। पुलिस अधीक्षक चित्रकूट ने कहा कि सभी पुलिस अधिकारी, जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम को सफल बनायें। इस दौरान अपर जिला अधिकारी वित एवं राजस्व उमेश चंद्र निगम, अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट सत्यपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर राज कमल, क्षेत्राधिकारी राजापुर जयकरन सिंह,क्षेत्राधिकारी मऊ यामीन अहमद,क्षेत्राधिकारी यातायात फहद अली तथा बाह्य जनपद के आये समस्त अधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।