डीघ ब्लॉक में मनाई गई अहिल्याबाई होल्कर की जयंती

डीघ ब्लॉक में मनाई गई अहिल्याबाई होल्कर की जयंती

निष्पक्ष जन अवलोकन।

अनिल तिवारी।

भदोही। अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती के उपलक्ष्य में डीघ विकास खंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने मौजूद महिलाओं को अहिल्याबाई होल्कर के कार्यों को याद करते हुए कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने अपने शासन काल में देश के अंदर हजारों मंदिरों का जीर्णोद्धार तथा निर्माण कराया। वहीं कुआं बावड़ी तथा धर्मशालाओं का भी निर्माण कराया था। उन्होंने हमेशा गरीबों पिछड़ों तथा बेसहारों की सहायता की थी। और उनके विकास व उत्थान के लिए अनेक कार्य किए थे। पीडीए के सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा जातिवादी विचारधारा में विश्वास नहीं करती है। भाजपा नेत्री रेनू पाण्डेय ने भी अहिल्याबाई होल्कर के कार्यों को याद करते हुए महिलाओं को उनसे प्रेरणा लेने की बात कही. रेनू पाण्डेय ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शो पर चलकर समाज सेवा की असली मिशाल पेश की। इस मौके पर इस मौके पर विनय कुमार श्रीवास्तव, डीघ ब्लॉक प्रमुख मनोज मिश्रा, ओमप्रकाश तिवारी, प्रभाशंकर तिवारी, रेनू पाण्डेय, ओमप्रकाश मौर्या, लव दूबे, बैकुंठ, विजय शुक्ला, चंद्रेश सिंह, शारदेदु मिश्रा, विधान दूबे, शैलेश पाण्डेय समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन माता स्वरुप शुक्ला ने की।