द्वारकाधीश टेंपल ट्रस्ट ने भगवान भजन आश्रम संस्था पर जमीन को कबजाने के प्रयास का आरोप लगाया

द्वारकाधीश टेंपल ट्रस्ट ने भगवान भजन आश्रम संस्था पर जमीन को कबजाने के प्रयास का आरोप लगाया

निष्पक्ष जन अवलोकन 

राहुल शर्मा

द्वारकाधीश टेंपल ट्रस्ट ने भगवान भजनाश्रम संस्था पर जमीन को कब्जाने के प्रयास का लगाया आरोप उप महानिरीक्षक आगरा से संपूर्ण प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग वृंदावन - रमणरेती स्थित श्री द्वारकाधीश टेंपल ट्रस्ट ने भगवान भजनाश्रम संस्था पर जमीन को कब्जाने के प्रयास का आरोप लगाते हुए पुलिस के आला अधिकारियों से शिकायत की है। ट्रस्ट के लोगों का कहना है कि उक्त भूमि पर न्यायालय में वाद विचाराधीन है। इसके बाबजूद कब्जे के प्रयास किए गए हैं। यहां बताते चलें कि बीते दिनों रमणरेती स्थित एक भूमि पर काबिज होने के मामले में प्राचीन संस्था भगवान भजनाश्रम और श्री द्वारकाधीश टेंपल ट्रस्ट के बीच हिंसक वाद विवाद हो गया था। रविवार को इस मामले में श्री द्वारकाधीश टेंपल ट्रस्ट ने अपना पक्ष मीडिया के सामने रखा। ट्रस्ट के ब्रहमानंद पुजारी ने बताया कि उक्त भूमि सन् 1941 में कानपुर के सिंघानिया परिवार के लालता प्रसाद द्वारा पट्टा क्रय की गई थी।जिसकी अन्य संपत्ति भी वहीं मौजूद है। हमारी उक्त भूमि का भगवान भजनाश्रम संस्था की भूमि से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी इसे लेकर विवाद हुआ था। जोकि सिविल जज जूनियर डिविजन में विचाराधीन है। इसके अलावा राजस्व अभिलेखों में भी भूमि के स्वामित्व को लेकर अमीन रिपोर्ट तलब हो चुकी है। उन्होंने बताया कि इस भूमि पर काबिज होने की नीयत से जबरन विवाद को तूल दिया जा रहा है। उन्होंने उप महानिरीक्षक आगरा से संपूर्ण प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।