पुल निर्माण में मनमानी को लेकर जनसंघर्ष मोर्चा ने कलेक्ट्रेट में किया प्रर्दशन

पुल निर्माण में मनमानी को लेकर जनसंघर्ष मोर्चा ने कलेक्ट्रेट में किया प्रर्दशन

निष्पक्ष जन अवलोकन। मनीष सिंह जादौन उरई(जालौन)।मुख्यालय उरई शहर के उरई-कोंच पर सुहाग महल के सामने निर्माणाधीन पुल के पास से साइड रोड़ न मिलने से लोगों में भारी आक्रोश दिखाई देने लगा है। इसी मामले को लेकर जनसंघर्ष मोर्चा के दर्जनों नेताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर धरना व प्रदर्शन किया। जिसकी अध्यक्षता जनसंघर्ष मोर्चा के संयोजक गिरेन्द्र सिंह कुशवाहा ने की जबकि संचालन अशोक गुप्ता महावली ने किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से गिरेन्द्र सिंह कुशवाहा, आदित्य कुमार मिश्रा, लाखन सिंह कुशवाहा, देवेश चौरसिया, सुनील शर्मा, के. पी.सिंह, किशोर गुप्ता, गोपाल जी मिश्रा, पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत, विनय पाठक, नवमोहन चतुर्वेदी, सुनील किराना, सुरेश चन्द्र, चौ. जयकरन सिंह, रेहान सिददीकी, अरविंद सेंगर, जागेश्वर, राजेंद्र, अब्दुल खान, साबिर खान, अमित शर्मा, रविन्द्र दीक्षित, धर्मेंद्र नागर, महेश पुरवार, भगवान दास, अभय कुमार निगम,वीरपाल सिंह यादव दादी, नत्थू सिंह कुशवाहा, जयदेव सिंह यादव, सर्वेश पाल चुर्खी सहित अन्य नेतागण मौजूद रहे। धरने पर बैठे नेताओं ने कहा कि फरवरी माह में ब्रिटिश कालीन पुल ध्वस्त हो गया था इसके बाद भी आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग का निर्माण नहीं करवाया गया।नगर पालिका परिषद उरई के द्वारा शुरू कराया गया साइड रोड़ का काम भी कथित ठेकेदार की दबंगई से रुकवा दिया गया। पुल निर्माण होने से लगभग 500 ब्यापारियों का धंधा चौपट हो गया जो भुखमरी की कगार पर पहुंच रहे है तथा स्कूली छात्र-छात्राओं को स्कूल जाने में पांच किलोमीटर का चक्कर लगाकर जाना पड़ रहा है।मोर्चा नेताओं ने पुल निर्माण तक साइड रोड़ बनाए जाने की मांग प्रशासन से उठाई है साथ ही ठेकेदार व दोषी जेई के खिलाफ जांच कर कार्यवाही की मांग उठाई है।