संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में 532 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर इलाज किया गया

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर। संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर की ओ पी डी 532 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवायें दी गई हैं। 129 मरीजों के ब्लड सेम्पुल लेकर खून जांच की गयी है। शुक्रवार को संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में 532 मरीजों का डाक्टर अविनाश उपाध्याय, डाक्टर तथीर फातिमा, डाक्टर गौरव कृष्ण डाक्टर आदि चिकित्सकों ने स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवायें दी है। वहीं 129 मरीजों के खून की जांच की गयी।