परिवहन विभाग की लचर कार्य प्रणाली के चलते भीषण सड़क हादसा, दो गंभीर घायल जिला रिफर

परिवहन विभाग की लचर कार्य प्रणाली के चलते भीषण सड़क हादसा, दो गंभीर घायल जिला रिफर

निष्पक्ष जन अवलोकन। अखिलेश कुमार

ललितपुर।

                    *परिवहन विभाग की घोर लापरवाही से हो रहे भीषण सड़क हादसे, दो गंभीर घायल एक घायल*

                        इस वक्त की बड़ी खबर जनपद ललितपुर के तहसील मड़ावरा से आ रही है जहां अनफिट डीजे ने एक बड़ी दुर्घटना को अंजाम दिया। जिसमें दो लोग अत्यंत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किए गए और एक घायल को भर्ती किया गया। तहसील मड़ावरा में परिवहन विभाग की लचर कार्य प्रणाली के चलते सैकड़ो अनफिट वाहन दौड़ रहे हैं जिनकी ना तो फिटनेस, नंबर प्लेट, प्रदूषण और ना ही ड्राइविंग लाइसेंस है जिसके कारण वाहन स्वामी किसी से भी चाहे वो नवालिक क्यों ना हो से वाहनो को चलवा रहे जिससे आए दिन दुर्घटनाएं बढ़ रही है। मड़ावरा में दिनों दिन अनफिट बहनों पर जांच कर अंकुश नहीं लगाया जा रहा है।आज इसी डीजे का शिकार इमरत सिंह लोधी, नारायण सिंह लोधी मध्य प्रदेश, गूगरा तहसील बंडा निवासी उल्दना कला में शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस जा रहे थे कि रास्ते में गिदवाहा के पास अन्वी डीजे से भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। सड़क हादसे के बाद थाना मड़ावरा पुलिस द्वारा डीजे वाहन को अपनी गिरफ्त में लिया गया है जबकि डीजे चालक फरार।