पोकलैंड मशीन के बकेट से हत्या करने वाला आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार।

पौड़ी गढ़वाल(अंकित उनियाल)
07 जून 2025 की रात करीब 11:30 बजे सुमन देवरानी अपने एक साथी के साथ गुमखाल से सतपुली की ओर जा रहे थे। मल्ली सतपुली के पास रोड कटिंग का कार्य चल रहा था, जहाँ सड़क खोलने को लेकर जेसीबी ऑपरेटर से सुमन की कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर ऑपरेटर ने पोकलैंड मशीन के बकेट से सुमन पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।इस मामले में सतपुली थाने में मुकदमा संख्या 06/2025, धारा 103 (1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।पुलिस द्वारा साक्ष्य एकत्रित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य भी जुटाए। सर्विलांस और मैनुअल सूचना तंत्र की मदद से आरोपी प्रवीण सिंह बर्थवाल, निवासी चुनार, जोशीमठ (चमोली), को 09 जून की रात यमुनानगर, हरियाणा से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी:
प्रवीण सिंह बर्थवाल, पुत्र जसपाल सिंह, निवासी ग्राम चुनार, मारवाड़ी, जोशीमठ, जनपद चमोली, उत्तराखंड।
गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम:
1. उपनिरीक्षक जयपाल सिंह चौहान (प्रभारी - CIU)
2. उपनिरीक्षक दिनेश कुमार
3. उपनिरीक्षक सुशील चौधरी
4. आरक्षी हरीश (CIU)
5. आरक्षी अमरजीत (CIU)
6. आरक्षी सुरेश शाह (363, ना. पु.)