बरगवा मंडल की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।

निष्पक्ष जाना अवलोकन! सोनू वर्मा! सिंगरौली/ भारतीय जनता पार्टी मंडल बरगवां की एक महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक सामुदायिक भवन में सम्पन्न हुई। बैठक मे मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप मे विधायक देवसर राजेंद्र मेश्राम उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद मकरध्वज प्रताप सिंह ने की। बैठक मे जिलाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष का अभिनंदन किया तथा आगामी कार्यक्रमों पर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। जिलाध्यक्ष जी ने चल रहे कार्यक्रम पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया तथा मोदी सरकार के सफलतम 11 वर्ष संकल्प से सिद्धि अभियान को मंडल स्तर से लेकर बूथ स्तर तक उतारने के निर्देश कार्यकर्ताओं को दिए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारे समस्त कार्यक्रम पूर्व निर्धारित होते हैं तथा हमे केवल पार्टी के तय मापदंडों पर उन कार्यक्रमों को सफल बनाने के विषय मे सजग रहना होता है। विधायक राजेंद्र मेश्राम ने आगामी कार्यक्रमों जैसे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस एवं आपातकाल के 50 वर्ष पर सम्पन्न होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। विधायक देवसर ने कहा कि हमे 11 वर्ष के कार्यकाल का पूरा विवरण लेकर जनता के बीच जाना है और अपनी और पिछली सरकारों का तुलनात्मक व्यौरा जनता के समक्ष रखना है। बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी राजेश तिवारी, जिलामंत्री ध्रुव सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल किशोर गुप्ता, समेत मंडल के समस्त प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।