कलेक्टर ने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट किये तैनात

निष्पक्ष जान अवलोकन! सोनू वर्मा! सिंगरौली / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सिंगरौली जिले में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस संबंध में कलेक्टर श्री चन्द्र शेखर शुक्ला ने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किये है। जिनमें मंच सत्कार, कानून व्यवस्था एवं अन्य दायित्व हेतु उपखण्ड अधिकारी माड़ा राजेश शुक्ला और तहसीलदार सरई चन्द्र शेखर मिश्रा कार्यपालिक मजिस्ट्रेट रहेंगे । इसी प्रकार व्हीव्हीआईपी सेक्टर के कानून व्यवस्था एवं अन्य दायित्व हेतु ऋषि नारायण सिंह, तहसीलदार, तहसील चितरंगी, देवेन्द्र द्विवेदी, डिप्टी कलेक्टर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट होगे। केन्द्रीय डॉम का सेक्टर-1 व 2 का सत्कार, कानून व्यवस्था एवं अन्य दायित्व श्रीमती सविता यादव, तहसीलदार, तहसील सिंगरौली, सीमा भारती, परामर्शदाता, जन अभियान परिषद, केन्द्रीय डॉम का सेक्टर-3 व 4 का सत्कार, कानून व्यवस्था एवं अन्य दायित्व प्रतीक्षा सिंह, नायब तहसीलदार वृत्त मकरोहर, अस्मिता गुप्ता, परामर्शदाता, जन अभियान परिषद, जिला सिंगरौली कार्यपालिक मजिस्ट्रेट होगे। कलेक्टर द्वारा केन्द्रीय डॉम का सेक्टर-5 व 6 का सत्कार, कानून व्यवस्था एवं अन्य दायित्व प्रीती सिकरवार, नायब तहसीलदार, खुटार, तहसील सिंगरौली, संगम शुक्ला, परामर्शदाता, जन अभियान परिषद, जिला सिंगरौली, केन्द्रीय डॉम का सेक्टर-7 व 8 का सत्कार, कानून व्यवस्था एवं अन्य दायित्व सारिका परस्ते, प्रभारी तहसीलदार, तहसील दुधमनिया, नीलू साकेत, परामर्शदाता, म०प्र० जन अभियान परिषद, जिला सिंगरौली, केन्द्रीय डॉम का सेक्टर-9 व 10 का सत्कार, कानून व्यवस्था एवं अन्य दायित्व जान्हवी शुक्ला, तहसीलदार, तहसील सिंगरौली, अपर्णा पाठक, परामर्शदाता, जन अभियान परिषद, जिला श्रीमती कल्पना गुप्ता, परामर्शदाता, म०प्र० जन अभियान परिषद कार्यपालिक मजिस्ट्रेट होगे।पत्रकार दीर्घा अमित कुमार मिश्रा, नायब तहसीलदार वृत्त निवास, व्हीआईपी प्रवेश द्वार अजयराज सिंह कछवाह, तहसीलदार, नंदन कुमार तिवारी, डिप्टी कलेक्टर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट होगे। जारी आदेश के अनुसार डॉम न० 3 (केन्दीय डॉम के बायीं ओर) में सत्कार, कानून व्यवस्था एवं अन्य दायित्वनागेश्वर प्रसाद पनिका, तहसीलदार, लिवरी मजिस्ट्रेट व्हीव्हीआईपी के खाद्य पदार्थों के परीक्षण का दायित्व देवकरन सिंह, प्रभारी नायब तहसीलदार , हेलीपैड माइकेल तिर्की, डिप्टी कलेक्टर, ग्रीन हाउस में सत्कार, कानून व्यवस्था एवं अन्य दायित्व अभिषेक यादव, नायब तहसीलदार, सेफ रूम में सत्कार, कानून व्यवस्था एवं अन्य दायित्व दिनेश कुमार पनिका, नायब तहसीलदार, सरई रेस्ट हाउस में सत्कार, कानून व्यवस्था एवं अन्य दायित्व सुनील दत्त मिश्रा, नायब तहसीलदार, मान० ओएसडी का लाईजनिंग अधिकारीसौरभ मिश्रा डिप्टी कलेक्टर, कारकेड की व्यवस्था के०के० मिश्रा, नायब तहसीलदार, प्रवेशद्वार आम आदमी प्रदीप सिंह, नायब तहसीलदार, पार्किंग व्यवस्था राजेन्द्र कुमार बंसल, नायब तहसीलदार कार्यपालिक मजिस्ट्रेट होगे। उक्त सभी कार्यपालिक दण्डाधिकारी अपनी ड्यूटी स्थल पर समय से पूर्व उपस्थित होकर सभी व्यवस्थाओं का भलिभांति अवलोकन करने के निर्देश जारी किये है।