अनुरागिनी संस्था ने ग्राम इटौरा में महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन

निष्पक्ष जन अवलोकन। मनीष सिंह जादौन इटौरा (जालौन)अनुरागिनी संस्था द्वारा आज जनपद में कदौरा विकास खंड के ग्राम इटौरा स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गांव की बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता से जुड़े पहलुओं के प्रति जागरूक करना था, जिससे वे स्वयं और अपने परिवार के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सही कदम उठा सकें।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को पोषण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। अनुरागिनी संस्था के समन्वयक रामकुमार जादौन,ने बताया कि संतुलित आहार, स्वच्छता और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराना महिलाओं के लिए बेहद जरूरी है। इस स्थिति को बदलने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।। इस पहल को और प्रभावी बनाने के लिए डाबर इंडिया लिमिटेड के सहयोग से उपस्थित 250 महिलाओं को पोषण पेय का वितरण किया गया। संस्था का कहना है कि पोषण पेय महिलाओं के स्वास्थ्य को मजबूत बनाने और ऊर्जा बनाए रखने में सहायक होते हैं। इस अवसर पर ऊषा देवी (प्रधानाचार्य), यशवंत (सहायक अध्यापक), नितिन त्रिपाठी (सहायक अध्यापक), प्रतिमा (शिक्षा मित्र), जयदेवी, रानी, अर्चना, बच्चा सिंह, कृष्णपाल सिंह, शिवा सिंह चौहान, गौतम, सत्यम द्विवेदी शामिल रहे। संस्था के कार्यक्रम संयोजक नितिन कुमार सैनी ने महिलाओं को स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी।